- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में साइंस हाउस पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
एमपी में साइंस हाउस पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Bhopal, MP
आयकर विभाग ने सोमवार सुबह भोपाल, इंदौर और मुंबई समेत कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई का मुख्य केंद्र भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (SHMPL) है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी और उससे जुड़े संस्थानों पर करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका है।
सुबह करीब 5 बजे विभाग की टीमें साइंस हाउस के दफ्तर और उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैं। इन कागजों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, विभाग की टीमें कंपनी के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों – सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया और शिखा राजोरिया से पूछताछ कर रही हैं।
कंपनी का नेटवर्क
साइंस हाउस का मुख्यालय भोपाल के गौतम नगर में स्थित है। यह कंपनी 1994 से मेडिकल इक्विपमेंट्स की सप्लाई और डायग्नोस्टिक सेवाओं का कारोबार कर रही है। इसके अलावा, पैथालॉजी लैब और निजी अस्पतालों की सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।
अन्य ठिकानों पर भी छापा
विभाग की टीमें भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में मेडिकल सर्जिकल उपकरण कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास पर भी पहुंचीं। उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल छापेमारी और पूछताछ का सिलसिला जारी है। विभाग को आशंका है कि जांच में और भी बड़े वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए