सिंदूर मिटाने वालों के ठिकानों को भारत ने किया नेस्तनाबूद: सिंधिया बोले - आतंक के खात्मे तक नहीं रुकेगा देश

Bhopal

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ा बयान देते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत अब चुप बैठने वाला देश नहीं, बल्कि आतंकवाद के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम और तैयार है।

गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया, उनके भाइयों को छीन लिया और माताओं के चिराग बुझा दिए, उन पर भारत ने ऐसा प्रहार किया है जो इतिहास में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी थल, वायु और नौसेना ने आतंक के अड्डों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।”

सिंधिया ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत ने केवल देशवासियों को न्याय दिलाया, बल्कि दुनिया को भी एक स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ नेतृत्वकारी भूमिका में है। उन्होंने कहा, “भारत हर उस देश के साथ खड़ा है, जो आतंकवाद के खिलाफ है और इस जंग में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

उन्होंने भारतीय वायुसेना की रणनीतिक क्षमता की भी सराहना की। सिंधिया बोले, “हमारे ड्रोन, हैमर मिसाइल और एयरफोर्स की निशाना साधने की क्षमता ने यह साबित कर दिया है कि पिछले 10 वर्षों में भारत का रक्षा ढांचा वैश्विक ताकत के रूप में उभरा है।”

शिवपुरी प्रवास के दौरान विकास योजनाओं की झड़ी

सिंधिया अपने 8 से 10 मई तक के तीन दिवसीय शिवपुरी दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। 9 मई को वे रेपी नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे, जबकि विभिन्न गांवों में जाकर शोक व्यक्त करेंगे और चौपालों में जनसंवाद भी करेंगे।

10 मई को सिंधिया नक्षत्र गार्डन में सोशल मीडिया टीम से मुलाकात करेंगे, जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्टाफ से संवाद करेंगे और कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद आईटीआई शिवपुरी में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और अशोकनगर के लिए रवाना होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

सिंदूर मिटाने वालों के ठिकानों को भारत ने किया नेस्तनाबूद: सिंधिया बोले - आतंक के खात्मे तक नहीं रुकेगा देश

Bhopal

गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया, उनके भाइयों को छीन लिया और माताओं के चिराग बुझा दिए, उन पर भारत ने ऐसा प्रहार किया है जो इतिहास में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी थल, वायु और नौसेना ने आतंक के अड्डों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।”

सिंधिया ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत ने केवल देशवासियों को न्याय दिलाया, बल्कि दुनिया को भी एक स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ नेतृत्वकारी भूमिका में है। उन्होंने कहा, “भारत हर उस देश के साथ खड़ा है, जो आतंकवाद के खिलाफ है और इस जंग में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

उन्होंने भारतीय वायुसेना की रणनीतिक क्षमता की भी सराहना की। सिंधिया बोले, “हमारे ड्रोन, हैमर मिसाइल और एयरफोर्स की निशाना साधने की क्षमता ने यह साबित कर दिया है कि पिछले 10 वर्षों में भारत का रक्षा ढांचा वैश्विक ताकत के रूप में उभरा है।”

शिवपुरी प्रवास के दौरान विकास योजनाओं की झड़ी

सिंधिया अपने 8 से 10 मई तक के तीन दिवसीय शिवपुरी दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। 9 मई को वे रेपी नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे, जबकि विभिन्न गांवों में जाकर शोक व्यक्त करेंगे और चौपालों में जनसंवाद भी करेंगे।

10 मई को सिंधिया नक्षत्र गार्डन में सोशल मीडिया टीम से मुलाकात करेंगे, जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्टाफ से संवाद करेंगे और कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद आईटीआई शिवपुरी में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और अशोकनगर के लिए रवाना होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/india-did-nestanabud-scindia-to-the-bases-of-those-who/article-20163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.