'भारतीयता की होती है विशेष अनुभूति', टोक्यो में भारतीयों को सीएम यादव ने किया संबोधित

JAGRAN DESK

चार दिवसीय जापान दौरे पर सीएम मोहन यादव ने दूसरे दिन टोक्यो में रह रहे भातरीय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच के संबंधों पर चर्चा करते हुए बताया कि ये दोनों निरंतर विकास के प्रतीक हैं.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) अपने चार दिन के दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो में हैं. इस दौरान वे मुख्य रूप से एमपी में विदेश से निवेश को लेकर चर्चा कर रहे हैं. पहले दिन सीएम यादव ने टोक्यो (Tokyo) की गवर्नर से मुलाकात की थी. दूसरे दिन, बुधवार को सीएम ने वहां पर रह रहे भारत के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के आपस में संबंधों पर भी बात की. मुख्यमंत्री ने जापान में फ्रैंड्स ऑफ एमपी (Friends of MP) से संवाद किया है.

एक होते हैं सगे, एक होते हैं संबंधी-सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भारतवंशी ही सगे संबंधियों को समझ सकते हैं. विदेश प्रवास के दौरान भी आप लोगों को सामने देखकर ऐसा लगता है जैसे हम सगे-संबंधियों के बीच आ गए हैं. हमारे देश में कोई भी उत्सव या समारोह तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक उस समारोह में सगे-संबंधियों की उपस्थित न हो. विदेश में अनजान चेहरों के बीच जब हमवतन दिखाई देते हैं, तो भारतीयता की विशेष अनुभूति होती है.

विश्व का कल्याण हमारी संस्कृति-डॉ. मोहन यादव

एमपी के सीएम डॉ. यादव ने कहा, 'हम "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो और विश्व का कल्याण हो" की भावना को सर्वोपरि रखकर काम करते हैं और यही वजह है कि हिन्दुस्तानी आपको हर देश में हर काम को निष्ठा के साथ करता हुआ मिल जाएगा.' डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति रही है कि कभी हमने आक्रमण नहीं किया, कभी किसी की भूमि पर कब्जा नहीं किया. हम आगे बढ़ना चाहते हैं. 

'मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का आत्मविश्वास'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में बसे भारतवंशियों और फ्रैंड्स ऑफ एमपी को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है. उन्होंने कोविड काल की चुनौतियों से पार पाने की सफलता का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व से विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है और हमारी उपस्थिति सम्मानजनक बनी है, साथ ही भारतवंशियों का आत्म-विश्वास भी बढ़ गया है.'

उगते सूरज का देश है जापान

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान उगते सूरज का देश है. भारत और जापान के राष्ट्र ध्वज की समानता को उदधृत करते हुए उन्होंने कहा कि जापान के ध्वज के मध्य में उगते सूरज को चिन्हित किया गया है, वहीं भारत के ध्वज के मध्य 24 चक्र 24घंटे विकास को इंगित करते हैं. उन्होंने कहा कि यहां 50 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं. मैं उन सभी भारतवासियों से कह रहा हूं कि जो यहां काम कर रहे हैं, जापान के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करते रहें. उन्होंने कहा कि कई देश भारत की परिवार और कुटुम्ब परंपरा को नहीं समझते. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

'भारतीयता की होती है विशेष अनुभूति', टोक्यो में भारतीयों को सीएम यादव ने किया संबोधित

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) अपने चार दिन के दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो में हैं. इस दौरान वे मुख्य रूप से एमपी में विदेश से निवेश को लेकर चर्चा कर रहे हैं. पहले दिन सीएम यादव ने टोक्यो (Tokyo) की गवर्नर से मुलाकात की थी. दूसरे दिन, बुधवार को सीएम ने वहां पर रह रहे भारत के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के आपस में संबंधों पर भी बात की. मुख्यमंत्री ने जापान में फ्रैंड्स ऑफ एमपी (Friends of MP) से संवाद किया है.

एक होते हैं सगे, एक होते हैं संबंधी-सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भारतवंशी ही सगे संबंधियों को समझ सकते हैं. विदेश प्रवास के दौरान भी आप लोगों को सामने देखकर ऐसा लगता है जैसे हम सगे-संबंधियों के बीच आ गए हैं. हमारे देश में कोई भी उत्सव या समारोह तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक उस समारोह में सगे-संबंधियों की उपस्थित न हो. विदेश में अनजान चेहरों के बीच जब हमवतन दिखाई देते हैं, तो भारतीयता की विशेष अनुभूति होती है.

विश्व का कल्याण हमारी संस्कृति-डॉ. मोहन यादव

एमपी के सीएम डॉ. यादव ने कहा, 'हम "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो और विश्व का कल्याण हो" की भावना को सर्वोपरि रखकर काम करते हैं और यही वजह है कि हिन्दुस्तानी आपको हर देश में हर काम को निष्ठा के साथ करता हुआ मिल जाएगा.' डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति रही है कि कभी हमने आक्रमण नहीं किया, कभी किसी की भूमि पर कब्जा नहीं किया. हम आगे बढ़ना चाहते हैं. 

'मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का आत्मविश्वास'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में बसे भारतवंशियों और फ्रैंड्स ऑफ एमपी को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है. उन्होंने कोविड काल की चुनौतियों से पार पाने की सफलता का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व से विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है और हमारी उपस्थिति सम्मानजनक बनी है, साथ ही भारतवंशियों का आत्म-विश्वास भी बढ़ गया है.'

उगते सूरज का देश है जापान

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान उगते सूरज का देश है. भारत और जापान के राष्ट्र ध्वज की समानता को उदधृत करते हुए उन्होंने कहा कि जापान के ध्वज के मध्य में उगते सूरज को चिन्हित किया गया है, वहीं भारत के ध्वज के मध्य 24 चक्र 24घंटे विकास को इंगित करते हैं. उन्होंने कहा कि यहां 50 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं. मैं उन सभी भारतवासियों से कह रहा हूं कि जो यहां काम कर रहे हैं, जापान के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करते रहें. उन्होंने कहा कि कई देश भारत की परिवार और कुटुम्ब परंपरा को नहीं समझते. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indianness-has-a-special-feeling-of-indians-in-tokyo-cm/article-8908

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.