भारत की पाकिस्तान पर 'विराट' जीत, इंदौर में आतिशबाजी, फैंस ने लगाए 'जय हो' के नारे

INDORE, MP

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत पर इंदौर जोरदार जश्न मनाया गया.

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकट टीम ने बड़ी जीत हासिल की है. टीम की आतिशी बल्लेबाजी और विराट कोहली के शतक के साथ टीम इंडिया की जीत पर इंदौर में जश्न का माहौल है. पूरा मैच भारत के पक्ष में आते ही शहर के लोग बड़ी संख्या में जश्न मनाने राजवाड़ा पहुंचे. जहां पहले से ही बड़ी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था. इस दौरान हर चौके छक्के पर 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' और 'जय हो' के नारे लगते रहे.

तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग
जैसे ही विराट कोहली ने शतक लगाकर टीम इंडिया को मैच जिताया उसके बाद शहर के तमाम इलाकों में आतिशबाजी शुरू हो गई. इसके बाद लोग अपने घरों से तिरंगा लेकर निकले और शहर की सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए. टीम इंडिया की जीत पर सबसे ज्यादा माहौल शहर के राजवाड़ा पर रहा. जहां हजारों की तादाद में लोग टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाने पहुंचे थे. फैंस 'जय हो' के नारे लगाते नजर आए.

56 दुकान पर क्रिकेट प्रेमियों का डांस
इधर, 56 दुकान पर भी बड़ी संख्या में लोग मेगा स्क्रीन पर क्रिकेट मैच देखे नजर आए. जहां विराट कोहली के शतक लगाते से ही लोग आतिशबाजी कर जमकर झूमे. इस दौरान लोगों ने ढोल ताशे बुलवाकर जमकर डांस किया. वहीं, एक दूसरे को भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर बधाइयां दी.

मेगा स्क्रीन पर देखा मैच
शहर के राजवाड़ा और विधानसभा-3 के क्रिकेट प्रेमियों के लिए विधायक गोलु शुक्ला ने मेगा स्क्रीन लगाने के साथ यहां मैच देखने की व्यवस्था की थी. इस दौरान यहां, ढोल, आतिशबाजी, लड्डूओं के साथ इंतेजाम किया गया था. जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया. पूरे मैच के दौरान यहां हर पाकिस्तान के हर विकेट पर ढोल ओर 'भारत माता जिंदाबाद' और 'जय हो' के नारों के साथ जनता झूम रही थी. भारत की पारी आने पर हर चौके, छक्के पर ढोल पर पर नाच, भारत माता के गगनभेदी नारे ओर आतिशबाजी के बीच मैच का आनंद लिया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भारत की पाकिस्तान पर 'विराट' जीत, इंदौर में आतिशबाजी, फैंस ने लगाए 'जय हो' के नारे

INDORE, MP

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकट टीम ने बड़ी जीत हासिल की है. टीम की आतिशी बल्लेबाजी और विराट कोहली के शतक के साथ टीम इंडिया की जीत पर इंदौर में जश्न का माहौल है. पूरा मैच भारत के पक्ष में आते ही शहर के लोग बड़ी संख्या में जश्न मनाने राजवाड़ा पहुंचे. जहां पहले से ही बड़ी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था. इस दौरान हर चौके छक्के पर 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' और 'जय हो' के नारे लगते रहे.

तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग
जैसे ही विराट कोहली ने शतक लगाकर टीम इंडिया को मैच जिताया उसके बाद शहर के तमाम इलाकों में आतिशबाजी शुरू हो गई. इसके बाद लोग अपने घरों से तिरंगा लेकर निकले और शहर की सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए. टीम इंडिया की जीत पर सबसे ज्यादा माहौल शहर के राजवाड़ा पर रहा. जहां हजारों की तादाद में लोग टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाने पहुंचे थे. फैंस 'जय हो' के नारे लगाते नजर आए.

56 दुकान पर क्रिकेट प्रेमियों का डांस
इधर, 56 दुकान पर भी बड़ी संख्या में लोग मेगा स्क्रीन पर क्रिकेट मैच देखे नजर आए. जहां विराट कोहली के शतक लगाते से ही लोग आतिशबाजी कर जमकर झूमे. इस दौरान लोगों ने ढोल ताशे बुलवाकर जमकर डांस किया. वहीं, एक दूसरे को भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर बधाइयां दी.

मेगा स्क्रीन पर देखा मैच
शहर के राजवाड़ा और विधानसभा-3 के क्रिकेट प्रेमियों के लिए विधायक गोलु शुक्ला ने मेगा स्क्रीन लगाने के साथ यहां मैच देखने की व्यवस्था की थी. इस दौरान यहां, ढोल, आतिशबाजी, लड्डूओं के साथ इंतेजाम किया गया था. जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया. पूरे मैच के दौरान यहां हर पाकिस्तान के हर विकेट पर ढोल ओर 'भारत माता जिंदाबाद' और 'जय हो' के नारों के साथ जनता झूम रही थी. भारत की पारी आने पर हर चौके, छक्के पर ढोल पर पर नाच, भारत माता के गगनभेदी नारे ओर आतिशबाजी के बीच मैच का आनंद लिया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indias-victory-over-pakistan-fireworks-fans-raised-slogans-of-jai/article-11372

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.