घने कोहरे से ठप हुआ इंदौर एयरपोर्ट, 16 से ज्यादा उड़ानें घंटों लेट

इंदौर (म.प्र.)

On

सुबह 100 मीटर तक गिर गई दृश्यता, तय समय से तीन घंटे बाद उतरा पहला विमान; नासिक की फ्लाइट इंडिगो ने की निरस्त

मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह आने-जाने वाली 16 से अधिक उड़ानें दो से तीन घंटे तक देरी से संचालित हुईं। आमतौर पर सुबह 6.40 बजे से विमानों की लैंडिंग शुरू हो जाती है, लेकिन आज घने कोहरे के कारण पहला विमान करीब तीन घंटे की देरी से सुबह 9.30 बजे रनवे पर उतर सका। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार और भारी असुविधा झेलनी पड़ी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय इंदौर एयरपोर्ट पर सामान्य दृश्यता तीन से पांच किलोमीटर के बीच रहती है, लेकिन शुक्रवार को कोहरे के कारण यह घटकर महज 100 मीटर तक पहुंच गई। हालात इतने खराब थे कि शहर की सड़कों पर भी वाहन चालकों को दिन में हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। कम दूरी पर मौजूद वस्तुएं तक साफ नजर नहीं आ रही थीं।

दृश्यता में अचानक आई गिरावट को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने एहतियातन अन्य शहरों से इंदौर आने वाली उड़ानों को पहले ही सतर्क कर दिया था। इसके चलते कई फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। इंदौर पहुंचने वाली उड़ानों के लेट होने का सीधा असर उनकी वापसी की उड़ानों पर भी पड़ा, जिससे शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया। जो विमान रात में ही इंदौर आ चुके थे, उनका डिपार्चर भी तय समय से देर से हुआ।

सुबह एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें फ्लाइट की स्थिति को लेकर समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी छूट गईं, जिससे उनकी आगे की यात्रा प्रभावित हुई। एयरलाइंस स्टाफ यात्रियों को लगातार अपडेट देने की कोशिश करता रहा, लेकिन कोहरे की स्थिति सामान्य होने तक संचालन में सुधार संभव नहीं हो पाया।

इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को इंदौर-नासिक उड़ान को निरस्त कर दिया। यह फ्लाइट (6E-7109) दोपहर 1.30 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 4.15 बजे नासिक से लौटती है। फ्लाइट के रद्द होने से पहले से बुकिंग कर चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान में री-बुकिंग का विकल्प दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इंडिगो ने इससे एक दिन पहले भी नासिक सहित कुल आठ उड़ानें निरस्त की थीं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

----------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-airport-stalled-due-to-dense-fog-more-than-16/article-41972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.