इंदौर-बरेली एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी

इंदौर (म.प्र.)

On

नई रैक संरचना से बढ़ेगी सुरक्षा और सुविधा; इंदौर-मुंबई तेजस एक्सप्रेस के फेरे 28 मार्च तक विस्तारित

इंदौर से बरेली के बीच चलने वाली 14320/14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस अब आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच के साथ संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने नई रैक तैयार कर दी है और बुधवार से ट्रेन उन्नत कोच संरचना के साथ पटरी पर उतरेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और स्थिर यात्रा अनुभव मिलेगा।

इंदौर जंक्शन से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों में यह तीसरी सेवा है, जिसमें एलएचबी रैक लगाई जा रही है। फिलहाल तक इस ट्रेन में 23 आईसीएफ कोच लगाए जाते थे, जिन्हें घटाकर 17 एलएचबी कोच किया गया है। एलएचबी कोच स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं और इनमें एंटी-क्लाइंबिंग तकनीक होती है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। बेहतर सस्पेंशन, अधिक गति क्षमता और अपेक्षाकृत अधिक यात्री सुविधा इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं।

ट्रेन प्रत्येक बुधवार सुबह 11:25 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होकर आंवला, चंदौसी, बहजोई, बबराला, अलीगढ़, आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, विदिशा और उज्जैन होते हुए अगले दिन सुबह 8:55 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में 14319 महाकाल एक्सप्रेस इंदौर से शाम 4:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 3:20 बजे बरेली पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, उज्जैन, ग्वालियर, झांसी और आगरा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई रैक से रखरखाव में भी सुविधा होगी और परिचालन अधिक सुचारु रहने की उम्मीद है।

तेजस एक्सप्रेस के फेरे बढ़े

इधर, इंदौर-मुंबई के बीच संचालित सेमी हाईस्पीड तेजस एक्सप्रेस के फेरे भी 28 मार्च तक बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे के अनुसार, बढ़ती मांग और वीकेंड ट्रैफिक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। तेजस के अतिरिक्त फेरे शुरू होने से अवंतिका और दुरंतो जैसी ट्रेनों पर दबाव कम हुआ है। सीटों की उपलब्धता में सुधार देखा गया है और अधिकांश दिनों में 70 से 75 प्रतिशत तक बुकिंग दर्ज हो रही है।

ट्रेन 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 11:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1 बजे इंदौर पहुंचती है। वहीं, 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5 बजे इंदौर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन स्टेशनों पर ठहरती है।

रेलवे प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी परिचालन की समीक्षा की जाएगी।

---

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-bareilly-express-will-now-run-with-lhb-coaches/article-46494

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.