इंदौर बना देश का पहला डिजिटल पता शहर, QR कोड से मिलेगी हर घर की पूरी जानकारी

Indore, MP

स्वच्छता में लगातार अव्वल रहने के बाद अब इंदौर ने डिजिटल गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। इंदौर नगर निगम ने भारत सरकार के DigiPIN प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर देश का पहला डिजिटल पता (Digital Address) प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इसकी शुरुआत वार्ड 82 के सुदामा नगर क्षेत्र से की गई, जिसे डिजिटल इंदौर का पहला मॉडल एरिया घोषित किया गया है।

हर घर को मिलेगा यूनिक डिजिटल पहचान पत्र

इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक मकान के बाहर एक डिजिटल प्लेट लगाई जा रही है, जिसमें यूनिक डिजिटल एड्रेस कोड (DAC), QR कोड, स्वच्छता रेटिंग, संपत्ति से जुड़ी जानकारी और नागरिक सेवाओं का विवरण एकीकृत होगा। QR को स्कैन करते ही नागरिक अपने घर से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे।

शुरुआत साहित्यकार के घर से

इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत वरिष्ठ साहित्यकार सदाशिव कौतुक के घर से की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पार्षदों की उपस्थिति में डिजिटल प्लेट लगाकर इस योजना की औपचारिक शुरुआत की गई।

प्रोजेक्ट की प्रमुख खूबियां

  • यूनिक डिजिटल एड्रेस कोड (DAC): हर संपत्ति को मिलेगा डिजिटल पहचान नंबर

  • QR कोड युक्त प्लेट: टैक्स, सेवाओं, मालिकाना हक जैसी जानकारी एक क्लिक पर

  • स्मार्ट कनेक्टिविटी: पानी, सफाई, टैक्स, शिकायत जैसी सेवाएं अब एक पोर्टल पर

  • डिजिटल गवर्नेंस: सरकारी योजनाओं की पहुंच सटीक लोकेशन तक

नागरिकों को मिलेंगे ये लाभ

  • टैक्स भुगतान से लेकर सफाई मॉनिटरिंग तक सब कुछ पारदर्शी

  • डाक, ई-कॉमर्स, सरकारी योजनाओं की डिलीवरी में सटीकता

  • आपदा या मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत लोकेशन ट्रेसिंग

  • संपत्ति स्वामित्व में प्रमाणिकता और पहचान

  • घर बैठे सेवाओं की आसान पहुंच

महापौर बोले- हर घर की होगी डिजिटल डीपी

महापौर भार्गव ने कहा, “जैसे सोशल मीडिया पर डीपी होती है, वैसे ही इंदौर के हर घर की एक डिजिटल प्रोफाइल होगी। QR कोड स्कैन करते ही नगर निगम की सेवाओं से लेकर कर भुगतान और शिकायतें दर्ज करना बेहद आसान हो जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि यह पायलट सफल होने के बाद पूरे इंदौर शहर में इसे लागू किया जाएगा।

डिजिटल इंडिया की ओर इंदौर की मजबूत छलांग

इंदौर देश का पहला शहर बन गया है जो नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर एक स्मार्ट सिटी को नई परिभाषा दे रहा है। ये पहल सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि पारदर्शी शासन और नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर बना देश का पहला डिजिटल पता शहर, QR कोड से मिलेगी हर घर की पूरी जानकारी

Indore, MP

हर घर को मिलेगा यूनिक डिजिटल पहचान पत्र

इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक मकान के बाहर एक डिजिटल प्लेट लगाई जा रही है, जिसमें यूनिक डिजिटल एड्रेस कोड (DAC), QR कोड, स्वच्छता रेटिंग, संपत्ति से जुड़ी जानकारी और नागरिक सेवाओं का विवरण एकीकृत होगा। QR को स्कैन करते ही नागरिक अपने घर से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे।

शुरुआत साहित्यकार के घर से

इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत वरिष्ठ साहित्यकार सदाशिव कौतुक के घर से की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पार्षदों की उपस्थिति में डिजिटल प्लेट लगाकर इस योजना की औपचारिक शुरुआत की गई।

प्रोजेक्ट की प्रमुख खूबियां

  • यूनिक डिजिटल एड्रेस कोड (DAC): हर संपत्ति को मिलेगा डिजिटल पहचान नंबर

  • QR कोड युक्त प्लेट: टैक्स, सेवाओं, मालिकाना हक जैसी जानकारी एक क्लिक पर

  • स्मार्ट कनेक्टिविटी: पानी, सफाई, टैक्स, शिकायत जैसी सेवाएं अब एक पोर्टल पर

  • डिजिटल गवर्नेंस: सरकारी योजनाओं की पहुंच सटीक लोकेशन तक

नागरिकों को मिलेंगे ये लाभ

  • टैक्स भुगतान से लेकर सफाई मॉनिटरिंग तक सब कुछ पारदर्शी

  • डाक, ई-कॉमर्स, सरकारी योजनाओं की डिलीवरी में सटीकता

  • आपदा या मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत लोकेशन ट्रेसिंग

  • संपत्ति स्वामित्व में प्रमाणिकता और पहचान

  • घर बैठे सेवाओं की आसान पहुंच

महापौर बोले- हर घर की होगी डिजिटल डीपी

महापौर भार्गव ने कहा, “जैसे सोशल मीडिया पर डीपी होती है, वैसे ही इंदौर के हर घर की एक डिजिटल प्रोफाइल होगी। QR कोड स्कैन करते ही नगर निगम की सेवाओं से लेकर कर भुगतान और शिकायतें दर्ज करना बेहद आसान हो जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि यह पायलट सफल होने के बाद पूरे इंदौर शहर में इसे लागू किया जाएगा।

डिजिटल इंडिया की ओर इंदौर की मजबूत छलांग

इंदौर देश का पहला शहर बन गया है जो नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर एक स्मार्ट सिटी को नई परिभाषा दे रहा है। ये पहल सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि पारदर्शी शासन और नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-became-the-countrys-first-digital-address-will-get-complete/article-25950

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.