महू हिंसा मामले में दो आरोपियों पर लगा रासुका, उपद्रवियों के खिलाफ इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई; धारा 163 लागू

INDORE, MP

इंदौर कलेक्टर ने हिंसा के दो उपद्रवियों पर एनएसए के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है. वहीं, धारा 163 भी लागू कर दी गई है. जिसके तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं.

महू हिंसा मामले में इंदौर के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह के आदेश पर दो आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी गई है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत महू थाना क्षेत्र के रहने वाले सोहेल और एजाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसके तहत सांप्रदायिक तनाव और समुदायों के बीच वैमनस्य उत्पन्न करने वाले किसी भी आयोजन और गतिविधियों पर रोक रहेगी. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश आगामी 6 मई 2025 तक लागू रहेगा.

धारा 163 में क्या हैं आदेश

आदेश के अनुसार, कोई भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, शांति भंग करने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा कार्यक्रम आयोजन नहीं करेगा. न ही कोई सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा और न ही विवादित भाषण देगा. कोई भी व्यक्ति खुले या मकानों की छत पर ईंट-पत्थर या ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखेगा.

हिंसा में 10 लोग हुए घायल

महू में रविवार रात आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत के बाद निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी. इस दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई. इस मामले में मंगलवार को 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.  इस हिंसा में 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इंदौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, इन सभी की हालत सामान्य है. इन लोगों को मामूली चोटें बताई गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

महू हिंसा मामले में दो आरोपियों पर लगा रासुका, उपद्रवियों के खिलाफ इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई; धारा 163 लागू

INDORE, MP

महू हिंसा मामले में इंदौर के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह के आदेश पर दो आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी गई है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत महू थाना क्षेत्र के रहने वाले सोहेल और एजाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसके तहत सांप्रदायिक तनाव और समुदायों के बीच वैमनस्य उत्पन्न करने वाले किसी भी आयोजन और गतिविधियों पर रोक रहेगी. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश आगामी 6 मई 2025 तक लागू रहेगा.

धारा 163 में क्या हैं आदेश

आदेश के अनुसार, कोई भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, शांति भंग करने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा कार्यक्रम आयोजन नहीं करेगा. न ही कोई सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा और न ही विवादित भाषण देगा. कोई भी व्यक्ति खुले या मकानों की छत पर ईंट-पत्थर या ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखेगा.

हिंसा में 10 लोग हुए घायल

महू में रविवार रात आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत के बाद निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी. इस दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई. इस मामले में मंगलवार को 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.  इस हिंसा में 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इंदौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, इन सभी की हालत सामान्य है. इन लोगों को मामूली चोटें बताई गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-collectors-big-action-against-rasuka-miscreants-implemented-two-accused/article-13604

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.