इंदौर: किन्नर ने लगाए चौंकाने वाले आरोप, कहा – “मां को ज़हर दिया, मुझे HIV का इंजेक्शन लगाया”

Indore, MP

इंदौर में किन्नर समाज को लेकर जारी विवाद लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब एक और किन्नर ने सामने आकर पायल हाजी उर्फ नईम अंसारी और सीमा हाजी पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

पीड़ित का दावा है कि जबरन उसका प्राइवेट पार्ट कटवाया गया, HIV संक्रमित इंजेक्शन लगाया गया और उसकी मां को ज़हर देकर मार दिया गया।

 अपहरण और धमकी का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 मई को अंजनी नगर से उसका अपहरण कर लिया गया। उसे नंदलालपुरा ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और कोर्ट में सपना गुरु के खिलाफ झूठे बयान देने के लिए दबाव डाला गया। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी दी गई।

 मां को जबरन ले जाकर ज़हर पिलाया

आरोप है कि कुछ दिन बाद पायल और सीमा के कहने पर कुछ किन्नर घर पहुंचे, जहां से उसकी मां को जबरन उठाकर नंदलालपुरा ले जाया गया। वहां उसे ज़हर पिलाकर रास्ते में छोड़ दिया गया। मां को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जबरन करवाया जेंडर ऑपरेशन, HIV संक्रमित किया

किन्नर ने आरोप लगाया कि उसे जबरन पुणे के एक निजी अस्पताल ले जाकर प्राइवेट पार्ट कटवा दिया गया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को पीटा गया और खुद उसे HIV का इंजेक्शन लगा दिया गया। इलाज से रोकने के लिए आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट भी छीन लिए गए।

मामला पहुंचा SIT तक

14 जुलाई को पीड़िता विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी और एक वकील के साथ थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT को इसकी जानकारी दी गई है।

डर में जी रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकी, क्योंकि उसे दोबारा अपहरण या हमले का डर है। उसने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि अगर उसके साथ कुछ होता है, तो पायल हाजी और सीमा को जिम्मेदार ठहराया जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर: किन्नर ने लगाए चौंकाने वाले आरोप, कहा – “मां को ज़हर दिया, मुझे HIV का इंजेक्शन लगाया”

Indore, MP

पीड़ित का दावा है कि जबरन उसका प्राइवेट पार्ट कटवाया गया, HIV संक्रमित इंजेक्शन लगाया गया और उसकी मां को ज़हर देकर मार दिया गया।

 अपहरण और धमकी का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 मई को अंजनी नगर से उसका अपहरण कर लिया गया। उसे नंदलालपुरा ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और कोर्ट में सपना गुरु के खिलाफ झूठे बयान देने के लिए दबाव डाला गया। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी दी गई।

 मां को जबरन ले जाकर ज़हर पिलाया

आरोप है कि कुछ दिन बाद पायल और सीमा के कहने पर कुछ किन्नर घर पहुंचे, जहां से उसकी मां को जबरन उठाकर नंदलालपुरा ले जाया गया। वहां उसे ज़हर पिलाकर रास्ते में छोड़ दिया गया। मां को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जबरन करवाया जेंडर ऑपरेशन, HIV संक्रमित किया

किन्नर ने आरोप लगाया कि उसे जबरन पुणे के एक निजी अस्पताल ले जाकर प्राइवेट पार्ट कटवा दिया गया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को पीटा गया और खुद उसे HIV का इंजेक्शन लगा दिया गया। इलाज से रोकने के लिए आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट भी छीन लिए गए।

मामला पहुंचा SIT तक

14 जुलाई को पीड़िता विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी और एक वकील के साथ थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT को इसकी जानकारी दी गई है।

डर में जी रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकी, क्योंकि उसे दोबारा अपहरण या हमले का डर है। उसने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि अगर उसके साथ कुछ होता है, तो पायल हाजी और सीमा को जिम्मेदार ठहराया जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-kinnar-said-shocking-allegations-poisoned-the-mother-injected/article-28129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.