इंदौर नगर निगम का अफसर निकला करोड़पति: EOW छापे में 1.84 करोड़ की संपत्ति उजागर, जांच जारी

Indore, MP

मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में पदस्थ उद्यान विभाग के सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और कार्यालय पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। छापे के दौरान अब तक 1 करोड़ 84 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आई है। कार्रवाई अभी भी जारी है।

20 साल की नौकरी, सिर्फ 17 लाख की आय, लेकिन करोड़ों की संपत्ति!

EOW अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि चेतन पाटिल की कुल सेवा अवधि लगभग 20 साल की है, जिसमें उनकी आय और वेतन करीब 17 लाख रुपये के आसपास दर्ज है। इसके विपरीत, उनके पास 1.84 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है, जो स्पष्ट रूप से आय से अधिक है।

इसमें शामिल हैं:

  • गुलमोहर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला आलीशान मकान

  • लग्जरी वाहन,

  • सोना-चांदी के जेवरात,

  • बीमा पॉलिसी,

  • बैंक अकाउंट में 40 लाख रुपये,

  • 1.5 लाख नकद,

  • और अन्य मूल्यवान दस्तावेज।

EOW की दो टीमों ने मारा छापा, ऑफिस भी सील

चेतन पाटिल के खिलाफ दो साल पहले शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। आज तड़के दो अलग-अलग टीमों ने एक साथ गुलमोहर कॉलोनी स्थित आवास और नगर निगम कार्यालय पर दबिश दी। कार्रवाई में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, फाइलों और वित्तीय दस्तावेजों को जब्त किया गया है। नगर निगम स्थित चेतन पाटिल का ऑफिस सील कर दिया गया है।

4 करोड़ के पौधारोपण घोटाले से भी जुड़ सकती है कड़ी

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में आयोजित एनआरआई सम्मेलन के दौरान नगर निगम के उद्यान विभाग ने 4 करोड़ रुपये के पौधे सजावट के नाम पर खरीदे थे, जिस पर भी सवाल उठे थे। चेतन पाटिल उसी विभाग में तैनात हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि मामले की जड़ें गहरी हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा, जांच के बाद बढ़ सकती है संपत्ति की राशि

EOW अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संपत्ति का अंतिम मूल्यांकन दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही होगा। अभी तक की कार्रवाई प्रारंभिक चरण में है, और आगे और भी अघोषित संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर नगर निगम का अफसर निकला करोड़पति: EOW छापे में 1.84 करोड़ की संपत्ति उजागर, जांच जारी

Indore, MP

20 साल की नौकरी, सिर्फ 17 लाख की आय, लेकिन करोड़ों की संपत्ति!

EOW अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि चेतन पाटिल की कुल सेवा अवधि लगभग 20 साल की है, जिसमें उनकी आय और वेतन करीब 17 लाख रुपये के आसपास दर्ज है। इसके विपरीत, उनके पास 1.84 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है, जो स्पष्ट रूप से आय से अधिक है।

इसमें शामिल हैं:

  • गुलमोहर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला आलीशान मकान

  • लग्जरी वाहन,

  • सोना-चांदी के जेवरात,

  • बीमा पॉलिसी,

  • बैंक अकाउंट में 40 लाख रुपये,

  • 1.5 लाख नकद,

  • और अन्य मूल्यवान दस्तावेज।

EOW की दो टीमों ने मारा छापा, ऑफिस भी सील

चेतन पाटिल के खिलाफ दो साल पहले शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। आज तड़के दो अलग-अलग टीमों ने एक साथ गुलमोहर कॉलोनी स्थित आवास और नगर निगम कार्यालय पर दबिश दी। कार्रवाई में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, फाइलों और वित्तीय दस्तावेजों को जब्त किया गया है। नगर निगम स्थित चेतन पाटिल का ऑफिस सील कर दिया गया है।

4 करोड़ के पौधारोपण घोटाले से भी जुड़ सकती है कड़ी

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में आयोजित एनआरआई सम्मेलन के दौरान नगर निगम के उद्यान विभाग ने 4 करोड़ रुपये के पौधे सजावट के नाम पर खरीदे थे, जिस पर भी सवाल उठे थे। चेतन पाटिल उसी विभाग में तैनात हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि मामले की जड़ें गहरी हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा, जांच के बाद बढ़ सकती है संपत्ति की राशि

EOW अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संपत्ति का अंतिम मूल्यांकन दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही होगा। अभी तक की कार्रवाई प्रारंभिक चरण में है, और आगे और भी अघोषित संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-municipal-corporation-officer-turned-out-to-be-a-millionaire/article-24617

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.