पंढरीनाथ थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अनूठी सजा, कानून से संबंधित परीक्षा पास करना होगी तभी ड्यूटी पर लौटेंगे

INDORE, MP

पुलिस कमिश्नर ने पिछले दिनों इंदौर के पढ़रीनाथ थाने का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों से जब बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी ली, तो थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी धाराओं की जानकारी नहीं दे पाए. साथ ही थाने का कामकाज भी कुछ गड़बड़ लगा. जिसके चलते पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी सहित थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को अनूठी सजा से दंडित किया है. सजा के तहत पहले पुलिसकर्मियों को कानून से संबंधित परीक्षा पास करनी होगी. उसके बाद उन्हें एक बार फिर थाने पर पदस्थ किया जाएगा. जिसके चलते अब वह परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं.

अचानक पंढरीनाथ थाने पहुंच गए पुलिस कमिश्नर
सोमवार देर रात इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह अचानक से पंढरीनाथ थाने पहुंच गए. इसके बाद थाने के स्टाफ में हड़कंप मच गया. संतोष सिंह जब थाने पहुंचे तो उन्होंने न केवल स्टाफ से पूछताछ की बल्कि उनके रूटीन के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि वह ठीक तरह से मेंटेन ही नहीं था, इस पर उन्होंने फटकार लगाई. पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिस जवानों से बीएनएस की नई धाराएं भी पूछ लीं, तो पुलिस जवान उसका जवाब ही नहीं दे पाए. इसके अलावा कुछ पुलिस जवानों को तो सॉफ्टवेयर का उपयोग करने में ही परेशानी आ रही थी.

पुलिसकर्मियों को लिया लाइट अटैच
इस पर पुलिस कमिश्नर ने हिदायत दी कि वे सॉफ्टवेयर को सीख लें. थाने में और भी कई कमियां देखकर उन्होंने पुलिस जवानों पर जमकर नाराजगी जाहिर की. इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी कपिल शर्मा सहित थाने के 15 अधिनस्थ कर्मचारियों को डीसीपी कार्यालय जोन-4 में अटैच करने के आदेश दे दिए. 3 दिन तक इन सभी को थाने से संबंधित अलग-अलग कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं और इन पुलिसकर्मियों को बंद हाल में परीक्षा देना है. परीक्षा पास होने के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना भी जरुरी है. अगर फेल हो गए तो वापस से परीक्षा देना पड़ेगी.

3 दिन चली ट्रेनिंग, डीसीपी और एसीपी को जिम्मेदारी
वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बीट सिस्टम में काफी मुस्तैद रहने के लिए कहा है. साथ ही ये भी बताया कि खास तौर पर रात के समय आने वाली शिकायतों को लेकर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए. इसके अलावा अपने थाना क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं. 3 दिन की ट्रेनिंग में भी इन्हीं सब पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर, एडीसीपी, डीसीपी और एसीपी अधिकारी नजर बनाए रखे हुए हैं. इनकी तैयारियों की जिम्मेदारी डीसीपी और एसीपी को दी गई है.

परीक्षा हाल में ड्यूटी करेंगे आला अधिकारी
पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद पुलिसकर्मियों के लिए बाकायदा तीन अलग-अलग सेट में डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने पेपर तैयार किए हैं. एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने पेपर सलेक्ट किया है और एडीसीपी आनन्द यादव और एसीपी हेमंत चौहान परीक्षा हाल में ड्यूटी करेंगे. ताकि परीक्षा दे रहे पुलिसकर्मी नकल न कर सकें.

50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
कुल 50 प्रश्नों का पेपर होगा. ऑब्जेक्टिव के साथ 200 शब्दों में जवाब लिखने वाले प्रश्न भी होंगे. 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी हैं. डीसीपी जोन ऑफिस को परीक्षा केंद्र बनाया है. शुक्रवार शाम को 2 घंटे की परीक्षा होगी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह फ्लाइंग स्कॉट टीम के अधिकारी हैं, जो कभी भी परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं. 12 वीं के बोर्ड एग्जाम की तरह परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी निगरानी रखेंगे. हालांकि पुलिस कमिश्नर के अनोखी सजा के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है कि अगला नंबर किस थाने का होगा. लेकिन सजा के बाद पुलिसकर्मी BNS की नई धारा के बारे में पढ़ने जरूर लग गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पंढरीनाथ थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अनूठी सजा, कानून से संबंधित परीक्षा पास करना होगी तभी ड्यूटी पर लौटेंगे

INDORE, MP

पुलिस कमिश्नर ने पिछले दिनों इंदौर के पढ़रीनाथ थाने का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों से जब बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी ली, तो थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी धाराओं की जानकारी नहीं दे पाए. साथ ही थाने का कामकाज भी कुछ गड़बड़ लगा. जिसके चलते पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी सहित थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को अनूठी सजा से दंडित किया है. सजा के तहत पहले पुलिसकर्मियों को कानून से संबंधित परीक्षा पास करनी होगी. उसके बाद उन्हें एक बार फिर थाने पर पदस्थ किया जाएगा. जिसके चलते अब वह परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं.

अचानक पंढरीनाथ थाने पहुंच गए पुलिस कमिश्नर
सोमवार देर रात इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह अचानक से पंढरीनाथ थाने पहुंच गए. इसके बाद थाने के स्टाफ में हड़कंप मच गया. संतोष सिंह जब थाने पहुंचे तो उन्होंने न केवल स्टाफ से पूछताछ की बल्कि उनके रूटीन के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि वह ठीक तरह से मेंटेन ही नहीं था, इस पर उन्होंने फटकार लगाई. पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिस जवानों से बीएनएस की नई धाराएं भी पूछ लीं, तो पुलिस जवान उसका जवाब ही नहीं दे पाए. इसके अलावा कुछ पुलिस जवानों को तो सॉफ्टवेयर का उपयोग करने में ही परेशानी आ रही थी.

पुलिसकर्मियों को लिया लाइट अटैच
इस पर पुलिस कमिश्नर ने हिदायत दी कि वे सॉफ्टवेयर को सीख लें. थाने में और भी कई कमियां देखकर उन्होंने पुलिस जवानों पर जमकर नाराजगी जाहिर की. इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी कपिल शर्मा सहित थाने के 15 अधिनस्थ कर्मचारियों को डीसीपी कार्यालय जोन-4 में अटैच करने के आदेश दे दिए. 3 दिन तक इन सभी को थाने से संबंधित अलग-अलग कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं और इन पुलिसकर्मियों को बंद हाल में परीक्षा देना है. परीक्षा पास होने के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना भी जरुरी है. अगर फेल हो गए तो वापस से परीक्षा देना पड़ेगी.

3 दिन चली ट्रेनिंग, डीसीपी और एसीपी को जिम्मेदारी
वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बीट सिस्टम में काफी मुस्तैद रहने के लिए कहा है. साथ ही ये भी बताया कि खास तौर पर रात के समय आने वाली शिकायतों को लेकर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए. इसके अलावा अपने थाना क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं. 3 दिन की ट्रेनिंग में भी इन्हीं सब पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर, एडीसीपी, डीसीपी और एसीपी अधिकारी नजर बनाए रखे हुए हैं. इनकी तैयारियों की जिम्मेदारी डीसीपी और एसीपी को दी गई है.

परीक्षा हाल में ड्यूटी करेंगे आला अधिकारी
पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद पुलिसकर्मियों के लिए बाकायदा तीन अलग-अलग सेट में डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने पेपर तैयार किए हैं. एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने पेपर सलेक्ट किया है और एडीसीपी आनन्द यादव और एसीपी हेमंत चौहान परीक्षा हाल में ड्यूटी करेंगे. ताकि परीक्षा दे रहे पुलिसकर्मी नकल न कर सकें.

50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
कुल 50 प्रश्नों का पेपर होगा. ऑब्जेक्टिव के साथ 200 शब्दों में जवाब लिखने वाले प्रश्न भी होंगे. 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी हैं. डीसीपी जोन ऑफिस को परीक्षा केंद्र बनाया है. शुक्रवार शाम को 2 घंटे की परीक्षा होगी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह फ्लाइंग स्कॉट टीम के अधिकारी हैं, जो कभी भी परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं. 12 वीं के बोर्ड एग्जाम की तरह परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी निगरानी रखेंगे. हालांकि पुलिस कमिश्नर के अनोखी सजा के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है कि अगला नंबर किस थाने का होगा. लेकिन सजा के बाद पुलिसकर्मी BNS की नई धारा के बारे में पढ़ने जरूर लग गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-police-commissioner-has-sentenced-policemen-posted-at-pandharinath-police/article-11077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.