- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर को एयरलाइंस की सौगात, साउथ के इस बड़े शहर की जर्नी होगी आसान
इंदौर को एयरलाइंस की सौगात, साउथ के इस बड़े शहर की जर्नी होगी आसान
INDORE, MP
इंदौर से बेंगलुरु के लिए एक और फ्लाइट का संचालन 16 फरवरी से होने जा रहा है. इंदौर से बेंगलुरु के लिए 5 फ्लाइट्स रहेंगी.
इंदौर से आईटी सिटी बेंगलुरु के लिए लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के चलते पांचवी फ्लाइट शुरू की गई है. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन चलेगी, जिसकी शुरुआत 16 फरवरी से होने जा रही है. दरअसल पहले से इंदौर से तीन फ्लाइट इंडिगो की चल रही हैं. जबकि एक एयर इंडिया एक्सप्रेस की है इसके बावजूद इंदौर बेंगलुरु को लेकर लगातार आ रही डिमांड के चलते इंडिगो एयरलाइंस ने 16 फरवरी से इस रूट पर अपनी पांचवी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है. लिहाजा अब इंदौर से बेंगलुरु के लिए 5 फ्लाइट रहेंगी.
यह रहेगा शेड्यूल
16 फरवरी से शुरू होने जा रही इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट क्रमांक (6e 2763/ A320) इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 9:10 पर उड़ान भरने के बाद 11:15 बजे बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इसी प्रकार फ्लाइट क्रमांक (6e 2764/A321) दोपहर 12:00 बेंगलुरु से रवाना होकर 2:05 पर इंदौर के अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

इंदौर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की बढ़ी डिमांड
मध्य प्रदेश ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक, ''इंडिगो की यह नई फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और रविवार के दिन चलेगी.'' उन्होंने बताया, ''इंदौर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की लगातार डिमांड बनी हुई है. बेंगलुरु आईटी हब है और इंदौर से बेंगलुरु के लिए बड़ी संख्या में आईटी प्रोफेशनल सफर करते हैं. यहां पहले से करीब चार फ्लाइट चल रही हैं. लेकिन इसके बावजूद भी यात्रियों की डिमांड आने के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने एक और फ्लाइट को इस रूट पर ऑपरेट करने का फैसला किया है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए