इंदौर की यूथ वॉक ने रचा इतिहास: नशा-मुक्ति संदेश के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

इंदौर (म.प्र.)

On

नेहरू स्टेडियम से निकली 3 किमी लंबी वॉक में हजारों युवाओं की भागीदारी, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) से मिला प्रमाणपत्र

नशा उन्मूलन और युवा जागरूकता को लेकर इंदौर में आयोजित यूथ वॉक–2026 ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 8 फरवरी 2026 को आयोजित इस विशाल आयोजन ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में अपना नाम दर्ज कराते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की। इस वॉक में करीब 10 हजार युवाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जबकि आयोजकों के अनुसार कुल सहभागिता 20 हजार से अधिक रही।

करीब 3 किलोमीटर लंबी यह जागरूकता वॉक सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। वॉक का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन के दौरान पूरे मार्ग में “नशे से दूर रहें युवा” जैसे संदेश गूंजते रहे, जिससे शहर में सामाजिक चेतना का माहौल बना।

कार्यक्रम के आयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने बताया कि यह पहल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक करना बेहद जरूरी है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा इस आयोजन को प्रमाणित किए जाने को उन्होंने इंदौर और उसके युवाओं के लिए गर्व का क्षण बताया।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। खगेंद्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आधी आबादी युवा है और यही वजह है कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने की कोशिशें की जाती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन साजिशों को पहचानें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि वे नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने रुद्राक्ष शुक्ला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्थायी बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।

आयोजन में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रतिभागी आयोजन स्थल पर जुटने लगे थे। वॉक से पहले युवाओं ने जुम्बा जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी ऊर्जावान हो गया। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए करीब 25 हजार युवाओं ने पहले ही रजिस्ट्रेशन कराया था और प्रतिभागियों को टी-शर्ट व कैप भी वितरित की गईं।

यूथ वॉक नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ, छावनी, मधु मिलन, एमवाय अस्पताल और शिवाजी वाटिका होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन ने इंदौर को नशा-उन्मूलन के संदेश के साथ विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indores-youth-walk-creates-history-registers-world-record-with-drug-free/article-45632

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.