- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- औद्योगिक बूस्ट और शिक्षा का संगम, आज MP में बड़ा दिन
औद्योगिक बूस्ट और शिक्षा का संगम, आज MP में बड़ा दिन
BHOPAL, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर और खरगोन के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करोड़ों रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं की सौगात देंगे और शिक्षा से लेकर युवाओं तक को जोड़ने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे की शुरुआत भोपाल विधानसभा में स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह से होगी।
सीहोर में 1,400 करोड़ के निवेश से बनेंगी 4 नई इंडस्ट्रियल यूनिट्स
दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सीहोर पहुंचेंगे, जहां 1,400 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन करेंगे। इससे 1,165 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। साथ ही 6 अन्य यूनिट्स को भूमि आवंटन के पत्र भी वितरित किए जाएंगे। बड़ियाखेड़ी में प्रस्तावित श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज को एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर इकाई बताया जा रहा है।
खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन, युवाओं से संवाद
सीएम डॉ. यादव दोपहर 3:05 बजे खरगोन पहुंचेंगे। यहां वे अभ्युदय विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे, विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और जनजातीय युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में 'हरित पर्व' के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी होगा।
आज भारी बारिश से राहत, लेकिन 3 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार
प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। कई दिनों बाद लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने 3 अगस्त से फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। अब तक प्रदेश में औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। कुछ जिलों में तापमान 2–3 डिग्री तक बढ़ा है।
विधानसभा में पं. रविशंकर शुक्ल को श्रद्धांजलि
प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर शनिवार सुबह 10:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि समारोह हुआ। इसमें स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और स्व. शुक्ल के पौत्र अमितेश शुक्ल मौजूद रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए