इंदौर में उद्योगपति की दिनदहाड़े हत्या, बिजनेस पार्टनर पर आरोप; पत्नी वॉक पर थी, बेटा घर में सो रहा था

Indore, MP

इंदौर के कनाडिया इलाके में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही बिजनेस पार्टनर विवेक जैन ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

 घटना मिलन हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 806 में हुई। उस समय पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थीं और आठ वर्षीय बेटा घर में सो रहा था।

विवाद से खून-खराबा

पुलिस के मुताबिक, चिराग जैन की सांवेर रोड पर पाइप फैक्ट्री है। पिछले कुछ समय से उनका बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक उनसे बात करने घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और विवेक ने गुस्से में घर का ही चाकू उठाकर चिराग पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गले और पेट पर 10 से ज्यादा वार

हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोस्त दीपक जैन के मुताबिक, चिराग के गले और पेट पर 10-12 गहरे घाव मिले। वारदात के बाद विवेक फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना

कुछ देर बाद जब पड़ोसियों ने घर का गेट खुला देखा और अंदर खून फैला पाया, तो तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और हत्या का केस दर्ज कर लिया।

आरोपी की तलाश में टीमें गठित

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, चिराग और विवेक पहले साथ बिजनेस करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले अलग हो गए थे। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते विवेक ने यह कदम उठाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में उद्योगपति की दिनदहाड़े हत्या, बिजनेस पार्टनर पर आरोप; पत्नी वॉक पर थी, बेटा घर में सो रहा था

Indore, MP

 घटना मिलन हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 806 में हुई। उस समय पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थीं और आठ वर्षीय बेटा घर में सो रहा था।

विवाद से खून-खराबा

पुलिस के मुताबिक, चिराग जैन की सांवेर रोड पर पाइप फैक्ट्री है। पिछले कुछ समय से उनका बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक उनसे बात करने घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और विवेक ने गुस्से में घर का ही चाकू उठाकर चिराग पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गले और पेट पर 10 से ज्यादा वार

हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोस्त दीपक जैन के मुताबिक, चिराग के गले और पेट पर 10-12 गहरे घाव मिले। वारदात के बाद विवेक फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना

कुछ देर बाद जब पड़ोसियों ने घर का गेट खुला देखा और अंदर खून फैला पाया, तो तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और हत्या का केस दर्ज कर लिया।

आरोपी की तलाश में टीमें गठित

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, चिराग और विवेक पहले साथ बिजनेस करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले अलग हो गए थे। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते विवेक ने यह कदम उठाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/industrialists-murder-in-broad-daylight-in-indore-was-accused-on/article-31331

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.