- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, डेंगू मरीज के संपर्क में आने से फैला संक...
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, डेंगू मरीज के संपर्क में आने से फैला संक्रमण
Gwalior, MP
दिल्ली से लौटी युवती भी मिली पॉजिटिव, शहर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5 हुई
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से कोविड-19 को लेकर एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। जयारोग्य अस्पताल (JAH) में डेंगू के एक मरीज का इलाज करने वाले तीन डॉक्टर अब खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि 1 मई को अस्पताल में डेंगू के एक मरीज की मौत हुई थी। इसी मरीज का इलाज करने वाले तीन चिकित्सकों की कोरोना रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। संक्रमित डॉक्टरों को आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए अन्य स्टाफ की जांच की जा रही है।
इसके अलावा दिल्ली से हाल ही में लौटी एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवती को कोविड सेंटर में भर्ती कर लिया है और उसके संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।
ग्वालियर में कुल कोविड मरीजों की संख्या पहुँची 5
ग्वालियर शहर में अब तक कुल 5 एक्टिव कोरोना केस सामने आ चुके हैं। जयारोग्य अस्पताल जैसे बड़े मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड में काम शुरू किया
-
संक्रमित डॉक्टरों की ट्रैवल और कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
-
अस्पताल में स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम तेज किया गया है।
-
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए