मंदसौर में मासूम को कुत्तों ने नोचा, दर्दनाक मौत: नगर परिषद की लापरवाही उजागर

Mandsaur, MP

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सुवासरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने घर के आंगन में खेल रहे 4 साल के मासूम आयुष बैरागी पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने आयुष के शरीर को बेरहमी से नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

10 गहरे घाव, डॉक्टर भी रह गए हैरान

बुधवार सुबह 10 बजे हुई इस घटना में 8 से 10 कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर स्नेहिर जैन के अनुसार, आयुष के शरीर पर 10 गहरे जख्म थे — इतना भयावह दृश्य उन्होंने अपने मेडिकल करियर में पहली बार देखा। खासकर गले का हिस्सा पूरी तरह फट चुका था।

आंगन में खेलते समय हुआ हमला

आयुष अपने मामा संदीप के घर में पिछले 6 महीनों से रह रहा था। बुधवार को वह दो अन्य बच्चों के साथ आंगन में खेल रहा था, तभी झुंड में आए कुत्तों ने हमला कर दिया। दो बच्चे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन आयुष को कुत्तों ने दबोच लिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नगर परिषद ने नहीं की कोई तैयारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुवासरा के गणेश मगरा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है, लेकिन नगर परिषद ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष महेश मांदलिया ने बताया कि परिषद को कई बार निवेदन किया गया था, मगर जवाब मिलता रहा – “हमारे पास साधन नहीं हैं।”

प्रशासन ने कार्रवाई की बात कही

मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय राठौर ने कहा कि यह घटना नगर की सीमा से बाहर किशोरपुरा पंचायत क्षेत्र में हुई है, लेकिन हम गुरुवार से तीन दिन का विशेष अभियान शुरू करेंगे, जिसमें आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है। मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने एसडीएम स्तर की जांच समिति गठित कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मंदसौर में मासूम को कुत्तों ने नोचा, दर्दनाक मौत: नगर परिषद की लापरवाही उजागर

Mandsaur, MP

10 गहरे घाव, डॉक्टर भी रह गए हैरान

बुधवार सुबह 10 बजे हुई इस घटना में 8 से 10 कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर स्नेहिर जैन के अनुसार, आयुष के शरीर पर 10 गहरे जख्म थे — इतना भयावह दृश्य उन्होंने अपने मेडिकल करियर में पहली बार देखा। खासकर गले का हिस्सा पूरी तरह फट चुका था।

आंगन में खेलते समय हुआ हमला

आयुष अपने मामा संदीप के घर में पिछले 6 महीनों से रह रहा था। बुधवार को वह दो अन्य बच्चों के साथ आंगन में खेल रहा था, तभी झुंड में आए कुत्तों ने हमला कर दिया। दो बच्चे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन आयुष को कुत्तों ने दबोच लिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नगर परिषद ने नहीं की कोई तैयारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुवासरा के गणेश मगरा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है, लेकिन नगर परिषद ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष महेश मांदलिया ने बताया कि परिषद को कई बार निवेदन किया गया था, मगर जवाब मिलता रहा – “हमारे पास साधन नहीं हैं।”

प्रशासन ने कार्रवाई की बात कही

मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय राठौर ने कहा कि यह घटना नगर की सीमा से बाहर किशोरपुरा पंचायत क्षेत्र में हुई है, लेकिन हम गुरुवार से तीन दिन का विशेष अभियान शुरू करेंगे, जिसमें आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है। मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने एसडीएम स्तर की जांच समिति गठित कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/innocent-dogs-in-mandsaur/article-23301

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.