- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुरैना में डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, पिता गंभीर घायल
मुरैना में डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, पिता गंभीर घायल
Morena, MP
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को रफ्तार ने फिर एक मासूम की जान ले ली। सबलगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और गुस्से में आकर सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद जाम हटाया गया।
पुलिस ने मृतक बालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और घायल पिता का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक खुद वाहन समेत थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही को उजागर करती है, जो ग्रामीण और कस्बाई सड़कों पर लगातार कहर बरपा रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए