- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नवोन्मेष 2025: मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल का शुभारंभ
नवोन्मेष 2025: मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल का शुभारंभ
BHOPAL, MP
By दैनिक जागरण
On
उद्यमिता और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ... भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा: श्री इंदर सिंह परमार
अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी और आईसेक्ट ग्रुप के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवाल 'नवोन्मेष 2025' का उद्घाटन किया गया। इस कार्निवाल का उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन संतोष चौबे, स्कोप ग्लोबल स्किल विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आईसेक्ट ग्रुप की डाइरेक्टर अदिति चतुर्वेदी वत्स, आईसेक्ट की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और गेट सेट पेरेंट की फाउंडर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी, एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक डॉ. नितिन वत्स, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आर.पी. दुबे, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सीतेश सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी द्वारा स्वागत वक्तव्य से हुई। उन्होंने बताया कि नवोन्मेष 2025 में देशभर से 1600 पार्टिसिपेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें 440 पार्टिसिपेंट्स को चयनित किया गया।
मंत्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों को दिया सशक्त संदेश
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री ने कार्यक्रम में संतोष चौबे द्वारा किए गए नवोन्मेष कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि चौबे की दीर्घ तपस्या और अथक प्रयासों से स्किल्ड पेशेवरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, जिससे उद्योग जगत को योग्य कर्मियों की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि आजकल इंडस्ट्री में स्किल्ड लोग नहीं मिल रहे हैं, और संतोष चौबे द्वारा किए जा रहे प्रयासों से इस कमी को पूरा किया जा सकेगा। उनके कार्य से विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में भी समाधान प्राप्त होगा। इसके अलावा, यहां जो स्टार्टअप्स आए हैं, वे रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, मंत्री जी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की महत्ता को स्वीकार करते हुए कहा, भारत की ज्ञान परंपरा में विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा की परंपरा समृद्ध रही है। हमें इसे पुनः शोधित करके मनुष्य के जीवन के लिए उपयोगी बनाना होगा।

आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन संतोष चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवोन्मेष नई दिशा को खोजने का तरीका है और आईसेक्ट का आधार हिंदी भाषा रही है। हिंदी भाषा को प्रमोट करते हुए, आईसेक्ट ग्रुप ने तकनीकी शिक्षा, आर्गेनिक कृषि, और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा संतोष चौबे, डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी की किताब 'बिग कंट्री, लिटिल बिजनेस' का विमोचन भी किया गया।
पर्सिसटेंस, एथिक्स और आरओआई का माइंडसेट से मिलती है सफलता – अमन गुप्ता
कार्यक्रम में शार्क टैंक फेम और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता का की-नोट सेशन आयोजित किया गया जिसे डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी ने मॉडरेट किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सक्सेस की जर्नी साझा करते हुए कहा कि माता पिता नौकरियों में थे तो एक मीडिल क्लास फैमिली वाली लाइफ को जिया है। पर हमेशा मन में अंदर से एक प्रेरणा आती थी कि हम भी कर लेंगे, कोई न कोई बिजनेस हम भी बना लेंगे। इसी प्रेरणा के चलते पहले सीए किया, फिर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। इसके बाद जेबीएल में जॉब कर रहे थे तो समझ आया कि बिजनेस करना है फिर क्या पांच बिजनेस ट्राय किए उसके बाद बोट के जरिए सफलता मिली। अपने वक्तव्य में उन्होंने सफलता के लिए 3 चीजों को आवश्यक बताया जिसमें पहला, “पर्सिसटेंस” यानि आप लगातार और बार-बार प्रयास करते रहें, दूसरा – “रिटर्न ऑफ इंवेस्टमेंट” (आरओआई) का माइंडसेट रखना चाहिए यानी 10 रुपए खर्च करो तो 100 बनाने पर दिमाग लगाते रहो। तीसरा- गवर्नेंस और एथिक्स का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अक्सर स्टार्टअप गलत रास्ते पर चले जाते हैं और डूब जाते हैं।
भारत में वर्तमान में स्टार्टअप परिदृष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत में बहुत अच्छा समय है स्टार्टअप्स के लिए। इंटरप्रेन्योर्स भी सेलेब्रिटी बनने लगे हैं वरना अब तक केवल क्रिकेटर या एक्टर ही सेलेब्रिटी बन पाते थे। स्टार्टअप शुरू करना भी आसान है। अगर आपके पास अच्छा आईडिया हो तो ठीक नहीं तो आप कोई चलते हुए बिजनेस आईडिया को कॉपी करके बेहतर एक्जीक्यूशन के जरिए भी अपना बिजनेस बना सकते हैं। यह आवश्यक है कि आईडिया को तेजी से एग्जीक्यूट किया जाए।
शार्क टैंक के बारे में बात करते हुए कहा अमन गुप्ता ने कहा कि यह शायद देश का अकेला नॉन स्क्रिप्टेड शो है और इसमें शार्क्स को भी नहीं पता होता है कि अगली पिच कौन सी आने वाली है। शार्क टैंक के अनुभव से उन्होंने बडिंग स्टार्टअप्स की गलतियों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि कई बार एंटरप्रेन्योर्स को अपने स्टार्टअप के बारे में ही ठीक से मालूम नहीं होता है जिसके चलते वे गलत नंबर्स दिखाते हैं और समझा नहीं पाते।

यंग इन्वेंटर्स फेयर: छात्रों के नवाचारों का प्रदर्शन
यंग इन्वेंटर्स फेयर के तहत देशभर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने 20 से अधिक नवाचारों का प्रदर्शन किया जिसमें प्रमुख रहे- मोबाइल आधारित अक्षय ऊर्जा समाधान, मल्टी-यूटिलिटी लेग्ड रोबोट, SOS हेलमेट, ई-डस्टबिन, महिला सुरक्षा सैंडल, स्वायत्त रोबोट, बायोफ्यूज़, डिफेंस ड्रोन, वॉयस और फेस रिकग्निशन के साथ सामान्य प्रयोजन डेस्कटॉप एप्लिकेशन, स्वायत्त डिलीवरी रोबोट, हर्बल कैंडी, AI नेक्स्टयू इंटरफेस, वॉटस्मार्ट विजार्ड, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS), इंट्रावीनस ड्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, चेनलेस साइकिल, AI आधारित वैज्ञानिक खोज और निदान, वॉयस-कंट्रोल्ड रोबोट।
स्टार्टअप एक्सपो: उभरते उद्यमों का प्रदर्शन
नवोन्मेष 2025 के स्टार्टअप एक्सपो में 25 से अधिक स्टार्टअप्स अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें फिनटेक सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। प्रमुख प्रतिभागियों में लिप केयर ब्रांड “अलाना”, इको फ्रेंडली प्रोडक्ट शोकेस कर रहा “रमन ग्रीन”, उच्च गुणवत्ता वाली चाय पेश कर रही “हरितिमा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड”, प्राकृतिक उत्पादों को पेश कर रही “बाइसो ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स”।
रोबो फाइट और रोबो रेस
दिन का विशेष आकर्षण रोबो फाइट रही जहां देशभर से आई 23 टीम्स हिस्सेदारी कर रही हैं। इस दौरान 15 किग्रा कैटेगरी में रोबोट्स की रोचक फाइट देखने को मिली। इसके अलावा रोबो रेस में पहले से तय किए गए पाथ पर चलकर रोबोट्स ने रेस में टेक्नोलॉजी का दम दिखा।
फर्स्ट चेक – स्टार्टअप पिचिंग कॉम्पीटिशन
विविध सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में फर्स्ट चेक – स्टार्टअप पिचिंग कॉम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया। स्टार्टअप की सभी टीम ने इनोवेटिव इंवेस्टर्स के सामने अपने—अपने बिजनेस आईडिया और इंप्लीमेंट को लेकर जानकारी प्रस्तुत की। इंवेस्टर्स द्वारा सभी टीम के मेंबर से उनके बिजनेस प्लान को लेकर जरूरी प्रश्न पूछे गये और उनके बिजनेस को लोकल स्तर से लेकर ग्लोबल स्तर तक बनाये जाने को लेकर आवश्यक टिप्स भी प्रदान किये गये। इस सेशन में ऑप्साइट एआई प्रा. लि. भोपाल, अलाना प्रा. लि., सुशेन वेलनेस एंड होलनेस प्रा. लि. लखनऊ, डेक्सकोर सीआरएम प्रा. लि. गुड़गांव, जेनजीडील्स एआई प्रा. लि. मुम्बई, क्यूआर स्टाफ भोपाल, नोमेड डिफेंस प्रा. लि. इंदौर, ब्राइट हसल प्रा. लि. भोपाल, डालकिट टेक्नोलॉजी प्रा. लि. फरीदाबाद, उलाई बेंगलोर, टेक्स्टीफाइ एनेलिटिक्स इंदौर, पिसर्व टेक्नोलॉजी इंदौर से आई 12 स्टार्टअप टीम द्वारा भागीदारी की गई। सेशन के बाद इंवेस्टर्स को जिन स्टार्टअप का बिजनेस मॉडल पसंद आएगा, उनके द्वारा उस स्टार्टअप में इंवेस्ट किया जाएगा।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/innovation-carnival-innovation-2025-launched/article-15511
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.