- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विदिशा में स्कूली वाहनों की सघन जांच, फिटनेस और कागजात की हो रही सख्त पड़ताल
विदिशा में स्कूली वाहनों की सघन जांच, फिटनेस और कागजात की हो रही सख्त पड़ताल
विदिशा, मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश के बाद यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की सघन जांच शुरू की है।
यातायात पुलिस टीआई आशीष राय और जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा के नेतृत्व में दोनों विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को दुर्गा नगर चौराहे से अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान विशेष तौर पर स्कूली बस, ऑटो और अन्य वाहनों की फिटनेस, लाइसेंस, परमिट और आवश्यक कागजातों की जांच की गई। यह कदम भोपाल के बंगला गंगा चौराहे पर हुए स्कूली बस हादसे के बाद उठाया गया है, जिसमें लापरवाही सामने आई थी।
चेकिंग के दौरान एक बस में कागजी कार्रवाई में कमियाँ पाए जाने के चलते उसका परमिट रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए