- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ”लोधी-लोधा-लोध सामाजिक कल्याण संगठन” का परिचय सम्मेलन समिति की बैठक भोपाल में सम्पन्न
”लोधी-लोधा-लोध सामाजिक कल्याण संगठन” का परिचय सम्मेलन समिति की बैठक भोपाल में सम्पन्न
BHOPAL, MP
लोधी-लोधा-लोध सामाजिक कल्याण संगठन की परिचय सम्मेलन समिति की वृहद बैठक होटल आमेर पैलेस, भोपाल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक का नेतृत्व नवनियुक्त अध्यक्ष एच.एस. भदौरिया (लोधी) ने किया तथा संरक्षक के रूप में कोक सिंह नरवरिया उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से की गई। साथ ही, शहीद गुलाब सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लेखराम पटेल ने औपचारिक रूप से चार्ज नवनियुक्त अध्यक्ष एच.एस. भदौरिया को सौंपा। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के दौरान 14 नए सदस्यों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें शामिल हैं—
-
बाहर से आने वाले अतिथियों को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था।
-
युवक-युवतियों व उनके परिवारों को अलग से चर्चा हेतु बैठक स्थल उपलब्ध कराना।
-
रजिस्ट्रेशन एवं सदस्यता शुल्क यथावत रखना।
-
समिति की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ई-बुक तैयार करवाने की सहमति।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एच.एस. भदौरिया ने सभी प्रस्तावों का समर्थन किया और अनुमोदन दिया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष हरिसिंह वर्मा, विजय लोधी, वरिष्ठ समाजसेवी भानुप्रताप लोधी, डॉ. विजय बरैया, लखन राजपूत, विजय पड़रिया, उमाशंकर नरवरिया, महेश नरवरिया, मदनगोपाल वर्मा, डॉ. दिलीप राजपूत, राहुल वर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। वहीं, सरोज राजपूत, कांति पटेल, कमलेश वर्मा, अनीता वर्मा, ममता वर्मा सहित महिलाओं ने भी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह लोधी ने किया तथा आभार प्रदर्शन आलोक संघ प्रदेश अध्यक्ष इंजी. आर.एस. लोधी द्वारा किया गया।
........................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए