इंदौर में 2 मार्च को रोजगार मेला: 250 पदों पर भर्ती, 40 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

इंदौर (म.प्र.)

On

डॉ. मोहन यादव की पहल ‘युवा संगम’ के तहत आयोजन; निजी कंपनियों के ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू

इंदौर में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस मेले में 250 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पोलोग्राउंड क्षेत्र में होगा।

अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन ‘युवा संगम’ कार्यक्रम की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार विभाग के उप संचालक पी.एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे साक्षात्कार लेंगे और योग्य उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन मौके पर किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान में कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें जस्ट डायल, टोरस बीपीओ, इनोफ्लेक्स, मोज़ेक वर्कस्किल प्राइवेट लिमिटेड और शेफाली बिज़नेस सोलूशन सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। इन कंपनियों में एचआर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेली-कॉलर, बैक ऑफिस, टीम लीडर, ऑपरेटर और हेल्पर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेला 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवारों के लिए खुला रहेगा। हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक शिक्षित अभ्यर्थियों के साथ आईटीआई और डिप्लोमा धारक तकनीकी युवा भी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

आयोजन स्थल पर नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इच्छुक युवा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लोन प्रक्रिया और उद्यम स्थापना से जुड़ा मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।

-------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/investigation-into-network-of-three-arrested-including-chandan-yadav-intensified/article-47109

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.