बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौतों की जांच जारी है. जांच टीमें अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी

BHOPAL, MP

हाथियों का कब्रगाह कैसे बना बांधवगढ़

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत से हड़कंप है. 3 दिन में ही 10 हाथियों की मौत हो गई. जांच टीमें लगातार काम में जुटी हैं लेकिन मौत का कारण साफ नही हो पा रहा है. बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी संख्या में एक साथ हाथियों की मौत कैसे हुई. जांच के लिए केंद्र की टीमों के साथ ही राज्य सरकार की टीमें भी बांधवगढ़ में डेरा डाले हैं. इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है.

कहीं मौतों का कारण कोदो की फसल में माइकोटोक्सिन तो नहीं

लगातार गजराज की मौतों के बाद देशभर की जांच टीमें भी एक्टिव हो चुकी हैं. केंद्र से लेकर राज्य तक की जांच टीमें बांधवगढ़ में डेरा जमाए हुए हैं. इस बात का पता लगाने में जुटी हुई हैं कि आखिर हाथियों की मौत कैसे हुई. पोस्टमार्टम की प्रारम्भिक रिपोर्ट में मौतों का कारण कोदो की फसल में माइकोटोक्सिन को माना जा रहा है. हालांकि फोरेंसिक जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा. पोस्टमार्टम के बाद सैम्पल को हिस्टोपैथोलॉजिकल और टॉक्सीकोलॉजिकल जांच के लिए SWFH जबलपुर और राज्य फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी सागर भेजे गए हैं. हाथियों की मौतों की जांच के लिए प्रदेश सरकार की एसआईटी और एसटीएसएफ की टीम बांधवगढ़ में जांच में जुटी हैं.

BANDHAVGARH ELEPHANTS DEATH
                               BANDबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोदो की फसल नष्ट की जा रही है 
 
हाथियों के पेट में बड़ी मात्रा में कोदो मिली

पीसीसीएफ वन्य प्राणी वीएन अम्बाडे के मुताबिक "हाथियों की मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं. इसके लिए भारत सरकार की जांच टीम भी आई है. वन मंत्री के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय जांच समिति भी गठित की गई है. जांच रिपोर्ट जो भी निकलेगा, इसके बाद आगे की योजना बनाई जाएगी, जिससे ऐसी घटनाएं न हों. पोस्टमार्टम के दौरान हाथियों के पेट से बहुत अधिक मात्रा में कोदो पाया गया है. अभी इसे निष्कर्ष तो नहीं कह सकते, लेकिन संभावना यही है कि कोदो के सेवन से ही उनकी मृत्यु हुई है. हमारी कोशिश यही रहेगी कि जिस जगह पर हाथी विचरण करें, उस एरिया में कोदो कम से कम हो."

क्या कोदो खाने से हाथियों की मौत संभव है

इतने सालों से यहां लोग कोदो का सेवन कर रहे हैं, क्या कोदो खाने से हाथियों का मौत संभव है, इस पर पीसीसीएफ वन्य प्राणी वीएन अम्बाडे कहते हैं "कुछ घटनाएं पहले भी हुई हैं. जब पुराने वेटरनरी डॉक्टरों से हम चर्चा कर रहे थे तो उन्होंने बताया था कि कान्हा में 1997-98 में भी एक घटना हुई थी." बता दें कि एक ओर जहां हाथियों की मौत की संभावना कोदो की वजह से जताई जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर घटनास्थल के आसपास कई एकड़ में लगे कोदो की फसल को भी नष्ट करवाया गया है.

कोदो पर लगी फफूंद जहर के समान

कुछ जानकारों का कहना है कि हो सकता है कोदो की फसल खाने की वजह से हाथियों की मौत हुई हो. क्योंकि कोदो में माइक्रोटोक्सीन खास तरह की फफूंद कवक से बनते हैं. ऐसी फफूंद कुछ विशेष फसलों के साथ ही खाद्य पदार्थों पर रुकती है, जोकि जहर के समान होती है. कुछ जानकारों का कहना है कि फसलों पर इस्तेमाल होने वाला ज्यादा पेस्टिसाइड भी एक वजह हो सकती है. लेकिन हाथियों की मौत किस वजह से हुई है, ये जांच का विषय है. जब तक जांच एजेंसियों की रिपोर्ट सामने नहीं आती है, तब तक कयास ही लगाए जा सकते हैं.

ALSO READ :

बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर सस्पेंस, सीएम ने दिखाई सख्ती, 24 घंटे में पेश करें रिपोर्ट

बांधवगढ़ के जंगल में एक एक कर जमीन पर गिरे हाथी, 7 के प्राण पखेरु उड़ गए, जांच शुरु

ये है पूरा मामला, अब तक क्या-क्या हुआ

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि खेतौली और पतौर रेंज के सलखनिया बीट में 13 जंगली हाथियों का झुंड है. जिसमें से कुछ हाथी बेहोश पड़े हैं. इसकी सूचना मिलने के बाद जब वहां वन विभाग के आला अधिकारी और डॉक्टर्स की टीम पहुंची तो पता लगा हाथियों की हालत गंभीर है. डॉक्टरों की टीम ने 4 हाथियों को मौके पर मृत घोषित कर दिया. कई हाथी बीमार थे, जिनका आननफानन में इलाज भी शुरू कर दिया गया. अगले दिन 30 अक्टूबर को इलाज के दौरान 4 और हाथियों की अलग-अलग टाइमिंग में मौत हो गई. हाथियों की मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका. 31 अक्टूबर को 2 और बीमार हाथियों की मौत हो गई. जंगली हाथियों की मौत का ये आंकड़ा 10 तक पहुंच गया. इनमें से 9 मादा हाथी हैं, एक नर हाथी है. दो हथिनी गर्भवती भी थीं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/investigation-into-the-deaths-of-elephants-is-going-on-in/article-2558

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.