नर्मदापुरम रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आए 31,800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 24000 नौकरियों की सौगात

Narmadapuram, MP

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र को 31000 करोड़ से ज्यादा के निवेश मिले हैं। सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र मोहासा बाबई सोलर एनर्जी पार्क रहा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए इन प्रस्तावों के कारण प्रदेश में 24000 नौकरियों का सृजन होगा।

नर्मदापुरम में शनिवार को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में क्षेत्र के लिए 31,800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। सम्मेलन की सबसे खास बात मोहासा-बाबई सोलर एनर्जी पार्क रहा। इसका चार गुना विस्तार अक्षय ऊर्जा का केंद्र बनने जा रहा है।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मोहासा-बाबई सोलर पार्क का विस्तार 227 एकड़ से बढ़ाकर 884 एकड़ किया गया है। सम्मेलन में 20 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने बैठक की और कृषि उद्योग, आईटी और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के लिए क्षेत्र का प्रदर्शन किया।

24000 हजार रोजगार की सौगात

मुख्यमंत्री यादव ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को 663 एकड़ भूमि के लिए भूमि आवंटन पत्र भी वितरित किए, जिससे मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में 18,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जिससे लगभग 24,000 रोजगार सृजित होंगे।

मिली कई बड़े प्रस्ताव

इस अवसर पर, यादव ने एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 1,200 से अधिक एमएसएमई के लिए 367 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2,585 करोड़ रुपये की 82 इकाइयों का भूमिपूजन और उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया, जिससे लगभग 5,800 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने 163 एकड़ भूमि पर 98 इकाइयों के लिए आशय पत्र जारी किए, जिनसे 911 करोड़ रुपये के निवेश से 4,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने मान (बुधनी) के औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का भी वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्थापित की जा रही औद्योगिक इकाइयों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

सोहागपुर, इटारसी, सिवनी मालवा, पिपरिया और पचमढ़ी के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ मिलेगा और इन क्षेत्रों से नौकरियों के लिए पलायन रुकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

नर्मदापुरम रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आए 31,800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 24000 नौकरियों की सौगात

Narmadapuram, MP

नर्मदापुरम में शनिवार को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में क्षेत्र के लिए 31,800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। सम्मेलन की सबसे खास बात मोहासा-बाबई सोलर एनर्जी पार्क रहा। इसका चार गुना विस्तार अक्षय ऊर्जा का केंद्र बनने जा रहा है।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मोहासा-बाबई सोलर पार्क का विस्तार 227 एकड़ से बढ़ाकर 884 एकड़ किया गया है। सम्मेलन में 20 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने बैठक की और कृषि उद्योग, आईटी और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के लिए क्षेत्र का प्रदर्शन किया।

24000 हजार रोजगार की सौगात

मुख्यमंत्री यादव ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को 663 एकड़ भूमि के लिए भूमि आवंटन पत्र भी वितरित किए, जिससे मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में 18,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जिससे लगभग 24,000 रोजगार सृजित होंगे।

मिली कई बड़े प्रस्ताव

इस अवसर पर, यादव ने एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 1,200 से अधिक एमएसएमई के लिए 367 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2,585 करोड़ रुपये की 82 इकाइयों का भूमिपूजन और उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया, जिससे लगभग 5,800 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने 163 एकड़ भूमि पर 98 इकाइयों के लिए आशय पत्र जारी किए, जिनसे 911 करोड़ रुपये के निवेश से 4,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने मान (बुधनी) के औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का भी वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्थापित की जा रही औद्योगिक इकाइयों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

सोहागपुर, इटारसी, सिवनी मालवा, पिपरिया और पचमढ़ी के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ मिलेगा और इन क्षेत्रों से नौकरियों के लिए पलायन रुकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/investment-proposals-worth-rs-31800-crore-received-in-narmadapuram-regional/article-4945

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.