नहीं रहे IPS मनीष शंकर शर्मा, कैलिफोर्निया में इनके नाम की धूम, मनता है स्पेशल डे

BHOPAL, MP

दिल्ली में इलाज के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी रेल मनीष शंकर शर्मा का निधन. देश ही नहीं विदेशों में भी रहे मशहूर.

मध्यप्रदेश पुलिस में स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया है. सीनियर आईपीसए मनीष शर्मा को पिछले दिनों इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. मनीष शंकर शर्मा का पार्थिव सोमवार सुबह भोपाल लाया गया. यहां चार इमली स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

4 महाद्वीपों में दी सेवाएं

आईपीएस मनीष शंकर शर्मा के पिता केएस शर्मा मध्यप्रदेश सरकार में मुख्य सचिव रहे हैं. उनके चाचा सीताशरण शर्मा मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं. वहीं मनीष शंकर शर्मा स्वयं रेल स्पेशल डीजी के पद पर पदस्थ थे. मूलतः मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के रहने वाले मनीष शंकर ने इंदौर के डेली कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ पिलानी से एमबीए किया था. उन्होंने अपनी 31 साल की सरकारी नौकरी में 4 महाद्वीपों में अपनी सेवाएं दी हैं.

कैलिफोर्निया से की थी मास्टर्स डिग्री

आईपीएस मनीष शंकर शर्मा ने कैलिफोनियां यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल सिक्युरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एंड पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स डिग्री ली थी. वे प्रदेश के रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा जिले में एसपी रहे. उन्होंने ग्लोबल टेररिज्म चैलेंज एंड पॉलिसी ऑप्शन बुक भी लिखी थी.

सैन डियागो में मनीष शर्मा के नाम से मनाया जाता है दिन

1997-1998 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में रहकर उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग दी थी. वे एयरपोर्ट अथॉरिटी के सुरक्षा निदेशक, टी-बोर्ड ऑफ इंडिया के डायरेक्टर भी रहे हैं. इसके अलावा सैन डियागो वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल के बोर्ड डायरेक्टर के सदस्य भी रहे थे. उन्हें 2023 में सैन डिएगो के महापौर केविन एल फॉकनर ने यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स के 'सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेशनल' से सम्मानित किया गया था और 20 जुलाई को हर साल 'मनीष शंकर शर्मा दिवस' मनाए जाने का ऐलान किया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नहीं रहे IPS मनीष शंकर शर्मा, कैलिफोर्निया में इनके नाम की धूम, मनता है स्पेशल डे

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश पुलिस में स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया है. सीनियर आईपीसए मनीष शर्मा को पिछले दिनों इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. मनीष शंकर शर्मा का पार्थिव सोमवार सुबह भोपाल लाया गया. यहां चार इमली स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

4 महाद्वीपों में दी सेवाएं

आईपीएस मनीष शंकर शर्मा के पिता केएस शर्मा मध्यप्रदेश सरकार में मुख्य सचिव रहे हैं. उनके चाचा सीताशरण शर्मा मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं. वहीं मनीष शंकर शर्मा स्वयं रेल स्पेशल डीजी के पद पर पदस्थ थे. मूलतः मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के रहने वाले मनीष शंकर ने इंदौर के डेली कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ पिलानी से एमबीए किया था. उन्होंने अपनी 31 साल की सरकारी नौकरी में 4 महाद्वीपों में अपनी सेवाएं दी हैं.

कैलिफोर्निया से की थी मास्टर्स डिग्री

आईपीएस मनीष शंकर शर्मा ने कैलिफोनियां यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल सिक्युरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एंड पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स डिग्री ली थी. वे प्रदेश के रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा जिले में एसपी रहे. उन्होंने ग्लोबल टेररिज्म चैलेंज एंड पॉलिसी ऑप्शन बुक भी लिखी थी.

सैन डियागो में मनीष शर्मा के नाम से मनाया जाता है दिन

1997-1998 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में रहकर उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग दी थी. वे एयरपोर्ट अथॉरिटी के सुरक्षा निदेशक, टी-बोर्ड ऑफ इंडिया के डायरेक्टर भी रहे हैं. इसके अलावा सैन डियागो वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल के बोर्ड डायरेक्टर के सदस्य भी रहे थे. उन्हें 2023 में सैन डिएगो के महापौर केविन एल फॉकनर ने यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स के 'सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेशनल' से सम्मानित किया गया था और 20 जुलाई को हर साल 'मनीष शंकर शर्मा दिवस' मनाए जाने का ऐलान किया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ips-manish-shankar-sharma-is-a-splash-of-his-name/article-14273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.