मध्यप्रदेश में सायबर अपराधियों के टारगेट पर अब IPS अफसर

BHOPAL, MP

भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम से फेक आईडी बनाईं

 मध्य प्रदेश में सायबर अपराधियों को पुलिस भी काबू नहीं कर पा रही है. सायबर अपराधियों ने अब राजनेताओं के साथ ही पुलिस के आला अफसरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. अपराधियों ने आईपीएस अधिकारियों के नाम से भी फेक आईडी बना ली हैं. गजब तो तब हो गया जब जालसाजों ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र के नाम से फेक फेसबुक आईडी बना ली. इसके बाद जालसाजों ने पुलिस कमिश्नर के परिचितों के नंबर मांग कर उन्हें मैसेज किए.

फेक आईडी बनाकर मैसेज भेजे

इसकी जानकारी मिलते ही भोपाल पुलिस कमिश्नर ने इस प्रकार के नकली एकाउंट ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई शुरू की. मामले के अनुसार जालसाज भोपाल पुलिस कमिश्नर की फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं. फेक आईडी से लोगों को मैसेज कर बोला जा रहा है "सीआरपीएफ के अधिकारी मेरे दोस्त हैं और अभी उनका ट्रांसफर दूसरे राज्य में हो गया है. इस कारण वह अपना फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते दामों में बेच रहे हैं."

सायबर जालसाज ऐसे फंसाते हैं लोगों को

वहीं, सायबर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के नाम से 3 आईडी ब्लॉक कर दी हैं. भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणाचारी मिश्र के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट से सैकड़ों लोगों को रिक्वेस्ट भेजी गई. रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही लोगों को हाय का मैसेज भेजा जाता है. जवाब मिलते ही मोबाइल नंबर मांगा जाता है. फिर कहा जाता "मैंने अपने परिचित को आपका नंबर दिया है, वह आपको कॉल करेगा." इसके बाद जालसाजों ने वॉट्सऐप पर मैसेज कर अपना परिचय अमित कुमार के रूप दिया. जाल में फंसने वालों को ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने को कहा जाता है. इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणाचारी मिश्र का कहना है "सायबर टीम को जालसाजों को ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में सायबर अपराधियों के टारगेट पर अब IPS अफसर

BHOPAL, MP

 मध्य प्रदेश में सायबर अपराधियों को पुलिस भी काबू नहीं कर पा रही है. सायबर अपराधियों ने अब राजनेताओं के साथ ही पुलिस के आला अफसरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. अपराधियों ने आईपीएस अधिकारियों के नाम से भी फेक आईडी बना ली हैं. गजब तो तब हो गया जब जालसाजों ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र के नाम से फेक फेसबुक आईडी बना ली. इसके बाद जालसाजों ने पुलिस कमिश्नर के परिचितों के नंबर मांग कर उन्हें मैसेज किए.

फेक आईडी बनाकर मैसेज भेजे

इसकी जानकारी मिलते ही भोपाल पुलिस कमिश्नर ने इस प्रकार के नकली एकाउंट ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई शुरू की. मामले के अनुसार जालसाज भोपाल पुलिस कमिश्नर की फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं. फेक आईडी से लोगों को मैसेज कर बोला जा रहा है "सीआरपीएफ के अधिकारी मेरे दोस्त हैं और अभी उनका ट्रांसफर दूसरे राज्य में हो गया है. इस कारण वह अपना फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते दामों में बेच रहे हैं."

सायबर जालसाज ऐसे फंसाते हैं लोगों को

वहीं, सायबर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के नाम से 3 आईडी ब्लॉक कर दी हैं. भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणाचारी मिश्र के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट से सैकड़ों लोगों को रिक्वेस्ट भेजी गई. रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही लोगों को हाय का मैसेज भेजा जाता है. जवाब मिलते ही मोबाइल नंबर मांगा जाता है. फिर कहा जाता "मैंने अपने परिचित को आपका नंबर दिया है, वह आपको कॉल करेगा." इसके बाद जालसाजों ने वॉट्सऐप पर मैसेज कर अपना परिचय अमित कुमार के रूप दिया. जाल में फंसने वालों को ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने को कहा जाता है. इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणाचारी मिश्र का कहना है "सायबर टीम को जालसाजों को ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ips-officers-on-target-of-cyber-criminals-in-madhya-pradesh/article-2784

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.