- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकुंभ जा रही बस हादसे का शिकार, भोपाल की महिला श्रद्धालु के शरीर में घुसा लोहा, मौत
महाकुंभ जा रही बस हादसे का शिकार, भोपाल की महिला श्रद्धालु के शरीर में घुसा लोहा, मौत
JAGRAN DESK
महोबा में महाकुंभ जा रही बस में पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
महोबा के कबरई में प्रयागराज महाकुंभ जा रही यात्रियों से भरी बस में हादसे का शिकार हो गई। खड़ी बस में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार भोपाल की 57 वर्षीय श्रद्धालु प्रभाबाई की मौत हो गई। शिवांश ट्रेवल्स की प्राइवेट बस भोपाल से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जा रही थी। कबरई में सड़क किनारे खड़ी बस में पिकअप वाहन (UP-94 AT 2321) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में लगा लोहे का एंगल प्रभाबाई के शरीर में घुस गया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कबरई पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक प्रभाबाई भोपाल की सुभाष कॉलोनी की रहने वाली थीं। वह अपने मोहल्ले के लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए