- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आसान नहीं मां सिंहवाहिनी के दर्शन, माता खुद लेती हैं भक्तों की परीक्षा
आसान नहीं मां सिंहवाहिनी के दर्शन, माता खुद लेती हैं भक्तों की परीक्षा
Sidhi, MP
सीधी में हजारों साल पुरानी मां सिंहवाहिनी की प्रतिमा स्थापित है. स्थानीय बताते हैं "प्रत्यक्ष दर्शन वही कर पाते हैं, जिन्हें मां खुद बुलाती हैं"
जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर ग्राम मेडरा में चट्टानों के बीच बरगद के नीचे मां सिंहवाहिनी की प्रतिमा विराजमान है. मान्यता है कि मां सिंहवाहिनी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. लेकिन उनके दर्शन हर किसी को आसानी से नहीं मिलते. संकरे रास्ते से यहां पहुंचना भक्तों के लिए कड़ी परीक्षा होती है, इसके बावजूद हर साल नवरात्रि पर भक्त कष्ट झेलते हुए यहां दर्शन करने आते हैं. इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र पर यहां दूर-दूर से भक्त पहुंचेंगे.

चट्टानों के बीच से होकर पहुंचते हैं भक्त
गांव के बुजुर्गों और श्रद्धालुओं के अनुसार माता की प्रतिमा बरगद के नीचे एक पत्थरों से बनी तलहटी में स्थापित है. माता के दर्शन करने के लिए भक्तों को एक संकरे और दुर्गम रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है. यह रास्ता अत्यंत सकरा और चुनौतीपूर्ण होने के कारण हर कोई मां के समीप तक नहीं पहुंच पाता है.
स्थानीय समाजसेवी अलंकार द्विवेदी ने बताया, "माता का यह स्थान अद्भुत और रहस्यमयी है. जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मन्नत मांगते है उनकी इच्छा अवश्य पूर्ण होती है. लेकिन माता का दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होता. केवल वही लोग मां के प्रत्यक्ष दर्शन कर पाते हैं, जिन्हें मां खुद बुलाती हैं."
सदियों से रहा है आस्था का प्रतीक
गांव के स्थानीय निवासी राम कीरोधर पाल ने बताया, "हजारों साल पुराना यह स्थल सदियों से आस्था का प्रतीक रहा है. यहां आने वाले भक्तों की कहानियां माता के चमत्कार को प्रमाणित करती हैं. हर साल सैकड़ों श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और जो भी सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, उनकी हर इच्छा मां पूरी करते हैं."
मां के चमत्कारों की हैं कई कहानियां
स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के अनुसार कई भक्तों ने यहां माता के अद्भुत चमत्कारों का अनुभव किया है. कुछ लोगों का कहना है कि जब वे किसी बड़ी समस्या में होते हैं और यहां आकर प्रार्थना करते हैं, तो उनकी परेशानियां स्वतः ही दूर हो जाती हैं. कुछ भक्तों ने बताया कि माता का यह स्थान न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली है, बल्कि यहां एक अनोखी ऊर्जा का प्रवाह भी महसूस किया जा सकता है. मां सिंहवाहिनी के दरबार में जो भी सच्ची श्रद्धा से आता है, उसे मानसिक शांति और आत्मिक बल की प्राप्ति होती है.
सरकार से सुविधाओं की मांग
श्रद्धालुओं के अनुसार नवरात्रि और विशेष पर्वों के दौरान माता के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. इस दौरान माता का विशेष पूजा-अर्चना किया जाता है और भव्य आयोजन होते हैं. ग्रामीणों ने सरकार से इस पवित्र स्थान तक पहुंचने के लिए बेहतर रास्ता और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को राहत मिले.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए