जबलपुर नहर हादसा: रील्स बनाते समय 3 बच्चियों की मौत, एक लापता

जबलपुर(म.प्र.)

On

जबलपुर नहर हादसा में रील्स बनाने के दौरान चार बच्चियां बह गईं, दो के शव मिले, एक की तलाश जारी सोशल मीडिया के ‘लाइक्स’ की होड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। जबलपुर से आई यह खबर न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि चेतावनी भी देती है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव में नहर में नहाने गई चार बच्चियों में से तीन तेज बहाव में बह गईं। इस जबलपुर नहर हादसा में करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक अब भी लापता है। घटना के समय एक बच्ची किनारे से मोबाइल पर वीडियो बना रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रील्स बनाने के दौरान यह हादसा हुआ।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ बच्चियां नहर में नहा रही थीं, जबकि उनकी एक सहेली किनारे खड़ी होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। इसी दौरान चारों बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज बहाव में बहने लगीं। एक बच्ची को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीन पानी में डूब गईं।

पुलिस के मुताबिक, मृत और लापता बच्चियों की पहचान 16 वर्षीय शीतल पटेल, 14 वर्षीय तनु पटेल और 14 वर्षीय सानिया पटेल के रूप में हुई है। ये सभी पास के गांवों से थीं और एक शादी समारोह में शामिल होने सालीवाड़ा आई थीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य को आसान बनाने के लिए बरगी बांध से पानी का बहाव भी रोका गया। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से चेन बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दो बच्चियों के शव बरामद किए गए, जबकि तीसरी की तलाश देर शाम तक जारी रही।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चियां नहर में नहाते समय अचानक गहराई में चली गईं। तेज बहाव के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, यहां तक कि एक महिला ने अपनी साड़ी का पल्लू भी फेंका, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सके। कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चियां नहाने के बाद फोटो और वीडियो बना रही थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय वे रील शूट कर रही थीं या नहीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहर, नदी या अन्य खतरनाक स्थानों पर सतर्कता बरतें और बच्चों को ऐसे जोखिम से दूर रखें। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता बच्ची को जल्द खोज लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2026 By Nitin Trivedi

जबलपुर नहर हादसा: रील्स बनाते समय 3 बच्चियों की मौत, एक लापता

जबलपुर(म.प्र.)

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव में नहर में नहाने गई चार बच्चियों में से तीन तेज बहाव में बह गईं। इस जबलपुर नहर हादसा में करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक अब भी लापता है। घटना के समय एक बच्ची किनारे से मोबाइल पर वीडियो बना रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रील्स बनाने के दौरान यह हादसा हुआ।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ बच्चियां नहर में नहा रही थीं, जबकि उनकी एक सहेली किनारे खड़ी होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। इसी दौरान चारों बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज बहाव में बहने लगीं। एक बच्ची को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीन पानी में डूब गईं।

पुलिस के मुताबिक, मृत और लापता बच्चियों की पहचान 16 वर्षीय शीतल पटेल, 14 वर्षीय तनु पटेल और 14 वर्षीय सानिया पटेल के रूप में हुई है। ये सभी पास के गांवों से थीं और एक शादी समारोह में शामिल होने सालीवाड़ा आई थीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य को आसान बनाने के लिए बरगी बांध से पानी का बहाव भी रोका गया। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से चेन बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दो बच्चियों के शव बरामद किए गए, जबकि तीसरी की तलाश देर शाम तक जारी रही।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चियां नहर में नहाते समय अचानक गहराई में चली गईं। तेज बहाव के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, यहां तक कि एक महिला ने अपनी साड़ी का पल्लू भी फेंका, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सके। कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चियां नहाने के बाद फोटो और वीडियो बना रही थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय वे रील शूट कर रही थीं या नहीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहर, नदी या अन्य खतरनाक स्थानों पर सतर्कता बरतें और बच्चों को ऐसे जोखिम से दूर रखें। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता बच्ची को जल्द खोज लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-canal-accident-3-girls-died-while-making-reels-one/article-51988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.