जबलपुर: 4 महीने से वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, 2 किमी सड़क पर फैलाया कचरा

जबलपुर, MP

नगर निगम के ठेका सफाई कर्मियों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। बीते चार महीने से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने गुरुवार को सड़कों पर कचरा फैलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो किलोमीटर तक फैले कचरे से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान महापौर और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

✦ 150 कर्मियों को नहीं मिला वेतन

जानकारी के मुताबिक, निगम के लगभग 150 ठेका सफाई कर्मियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। लगातार मांग और शिकायतों के बावजूद वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है। कई परिवारों को खाने-पीने तक की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

✦ सड़क पर कचरा फैलाकर जताया गुस्सा

वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने मस्ताना चौक रांझी से दर्शन सिंह तिराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर कचरा फैला दिया। इससे लोगों को यातायात और बदबू की समस्या झेलनी पड़ी।

✦ किसके जिम्मे है ठेका?

बताया जाता है कि इलाके की सफाई का ठेका रितेश टंडन के पास है। कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार और निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।

✦ आश्वासन पर खत्म हुआ विरोध

विरोध की सूचना मिलते ही निगम अधिकारी और एमआईसी सदस्य मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। लिखित में आश्वासन देने के बाद सफाई कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Sep 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर: 4 महीने से वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, 2 किमी सड़क पर फैलाया कचरा

जबलपुर, MP

नगर निगम के ठेका सफाई कर्मियों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। बीते चार महीने से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने गुरुवार को सड़कों पर कचरा फैलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो किलोमीटर तक फैले कचरे से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान महापौर और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

✦ 150 कर्मियों को नहीं मिला वेतन

जानकारी के मुताबिक, निगम के लगभग 150 ठेका सफाई कर्मियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। लगातार मांग और शिकायतों के बावजूद वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है। कई परिवारों को खाने-पीने तक की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

✦ सड़क पर कचरा फैलाकर जताया गुस्सा

वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने मस्ताना चौक रांझी से दर्शन सिंह तिराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर कचरा फैला दिया। इससे लोगों को यातायात और बदबू की समस्या झेलनी पड़ी।

✦ किसके जिम्मे है ठेका?

बताया जाता है कि इलाके की सफाई का ठेका रितेश टंडन के पास है। कर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार और निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।

✦ आश्वासन पर खत्म हुआ विरोध

विरोध की सूचना मिलते ही निगम अधिकारी और एमआईसी सदस्य मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। लिखित में आश्वासन देने के बाद सफाई कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-spread-garbage-on-2-km-road/article-33394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.