जबलपुर की बेटी इशिता ने छुआ आसमान! EPL हासिल करने वाली भारत की पहली पायलट बनीं

JAGRAN DESK

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत के विमानन क्षेत्र की अभूतपूर्व वृद्धि के साथ हमें निकट भविष्य में लगभग 20,000 पायलटों की आवश्यकता होगी. पायलट नागर विमानन का आधार हैं और ईजीसीए और ईपीएल के साथ हम वैश्विक स्तर पर उनके आराम और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए अभिनव, प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों का लाभ उठा रहे हैं, साथ ही सुरक्षा संचालन का समर्थन करने के लिए उनके क्रेडेंशियल्स तक वास्तविक समय में पहुँच प्रदान कर रहे हैं."

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (EPL) का शुभारंभ किया, जो भारत के नागर विमानन क्षेत्र की सलामती, सुरक्षा, और दक्षता को आधुनिक बनाने और बेहतर बनाने के लिए एक अभूतपूर्व पहल है. इस प्रगति के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन से अनुमोदन के बाद इस उन्नत प्रणाली को लागू करने वाला विश्व का दूसरा देश बन गया है. वहीं जबलपुर की 22 वर्षीय इशिता भार्गव इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस हासिल करने वाली भारत की पहली पायलट बन गई है.

EPL का क्या है?

ईपीएल पारंपरिक भौतिक लाइसेंस का डिजिटल संस्करण है, जिसे मोबाइल ऐप के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा. इसके लागू करने से पहले, डीजीसीए पायलटों को स्मार्ट कार्ड प्रारूप में लाइसेंस जारी कर रहा था और अब तक 62000 कार्ड लाइसेंस जारी कर चुका है. वर्ष 2024 में जारी किए जाने वाले कुल लाइसेंसों में मुद्रित कार्ड की आवश्यकता लगभग 20,000 थी, जो प्रति माह औसतन 1,667 कार्ड है. ईपीएल के शुभारंभ के साथ, मुद्रित कार्डों की जरूरत चरणबद्ध तरीके से कम हो जाएगी, जिससे लाइसेंसिंग प्रक्रिया काफी हद तक सुव्यवस्थित हो जाएगी. इसके अलावा, इस बदलाव का कागज और प्लास्टिक के उपयोग को कम करके पर्यावरणीय स्थिरता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

कौन हैं इशिता?

जबलपुर निवासी इशिता भार्गव को नायडू की उपस्थिति में नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ईपीएल प्राप्त हुआ है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी,अमेठी से प्रशिक्षण लेकर पायलट बनने तक के सपने को साकार किया है. इशिता का चयन साल 2021 में अकादमी में हुआ था, जहां उन्होंने तीन सालों तक विमान उड़ाने का गहन प्रशिक्षण लिया. कुल 200 घंटे के उड़ान के अनुभव के बाद उन्होंने पायलट बनने का सपना पूरा किया. उनकी यह उपलब्धि जबलपुर और पूरे महाकौशल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है. इशिता ने बताया कि उनके पायलट बनने के सफर में माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया. परिवार ने उनके सपने को हमेशा प्रोत्साहित किया और उनकी मेहनत को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. 

इशिता के पिता रजत भार्गव ने कहा कि इशिता ने दिसंबर में उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) में अपना वाणिज्यिक पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया. रजत ने कहा कि ईपीएल में एक व्यक्तिगत वाणिज्यिक पायलट के उड़ान का रिकॉर्ड होता है.
 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईपीएल कार्मिक लाइसेंस का एक डिजिटल संस्करण है जो पायलट के लिए पारंपरिक भौतिक लाइसेंस की जगह लेगा. यह ईजीसीए मोबाइल ऐप के माध्यम से सुरक्षित रूप से सुलभ होगा, जो भारत सरकार की ‘व्यापार सुगमता' और ‘डिजिटल इंडिया' जैसी पहलों के अनुरूप एक सहज और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर की बेटी इशिता ने छुआ आसमान! EPL हासिल करने वाली भारत की पहली पायलट बनीं

JAGRAN DESK

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (EPL) का शुभारंभ किया, जो भारत के नागर विमानन क्षेत्र की सलामती, सुरक्षा, और दक्षता को आधुनिक बनाने और बेहतर बनाने के लिए एक अभूतपूर्व पहल है. इस प्रगति के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन से अनुमोदन के बाद इस उन्नत प्रणाली को लागू करने वाला विश्व का दूसरा देश बन गया है. वहीं जबलपुर की 22 वर्षीय इशिता भार्गव इलेक्ट्रॉनिक पर्सनल लाइसेंस हासिल करने वाली भारत की पहली पायलट बन गई है.

EPL का क्या है?

ईपीएल पारंपरिक भौतिक लाइसेंस का डिजिटल संस्करण है, जिसे मोबाइल ऐप के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा. इसके लागू करने से पहले, डीजीसीए पायलटों को स्मार्ट कार्ड प्रारूप में लाइसेंस जारी कर रहा था और अब तक 62000 कार्ड लाइसेंस जारी कर चुका है. वर्ष 2024 में जारी किए जाने वाले कुल लाइसेंसों में मुद्रित कार्ड की आवश्यकता लगभग 20,000 थी, जो प्रति माह औसतन 1,667 कार्ड है. ईपीएल के शुभारंभ के साथ, मुद्रित कार्डों की जरूरत चरणबद्ध तरीके से कम हो जाएगी, जिससे लाइसेंसिंग प्रक्रिया काफी हद तक सुव्यवस्थित हो जाएगी. इसके अलावा, इस बदलाव का कागज और प्लास्टिक के उपयोग को कम करके पर्यावरणीय स्थिरता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

कौन हैं इशिता?

जबलपुर निवासी इशिता भार्गव को नायडू की उपस्थिति में नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ईपीएल प्राप्त हुआ है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी,अमेठी से प्रशिक्षण लेकर पायलट बनने तक के सपने को साकार किया है. इशिता का चयन साल 2021 में अकादमी में हुआ था, जहां उन्होंने तीन सालों तक विमान उड़ाने का गहन प्रशिक्षण लिया. कुल 200 घंटे के उड़ान के अनुभव के बाद उन्होंने पायलट बनने का सपना पूरा किया. उनकी यह उपलब्धि जबलपुर और पूरे महाकौशल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है. इशिता ने बताया कि उनके पायलट बनने के सफर में माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया. परिवार ने उनके सपने को हमेशा प्रोत्साहित किया और उनकी मेहनत को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. 

इशिता के पिता रजत भार्गव ने कहा कि इशिता ने दिसंबर में उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) में अपना वाणिज्यिक पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया. रजत ने कहा कि ईपीएल में एक व्यक्तिगत वाणिज्यिक पायलट के उड़ान का रिकॉर्ड होता है.
 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईपीएल कार्मिक लाइसेंस का एक डिजिटल संस्करण है जो पायलट के लिए पारंपरिक भौतिक लाइसेंस की जगह लेगा. यह ईजीसीए मोबाइल ऐप के माध्यम से सुरक्षित रूप से सुलभ होगा, जो भारत सरकार की ‘व्यापार सुगमता' और ‘डिजिटल इंडिया' जैसी पहलों के अनुरूप एक सहज और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpurs-daughter-ishita-touched-indias-first-pilot-to-achieve-sky/article-11153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.