जल गंगा संवर्धन अभियान बनेगा जनआंदोलन, सीएम मोहन यादव का आह्वान

Digital Desk

On

राजगढ़ के भैंसवा माता में समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के जल संरक्षण कार्यों और 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

राजगढ़ जिले के भैंसवा माता में मंगलवार को आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। अभियान का औपचारिक समापन जरूर हो रहा है, लेकिन जल बचाने, जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियां, तालाब, कुएं, बावड़ियां और अन्य जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा में सभी की भागीदारी जरूरी है। समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने भैंसवा माता क्षेत्र स्थित मां बिजासन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने दूध तलाई पहुंचकर गो-पूजन किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पीपल का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्षों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें गदा भेंट कर सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी का महत्व केवल वर्तमान तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के जीवन से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि आज जल संरक्षण को प्राथमिकता नहीं दी गई तो आने वाले समय में जल संकट और गंभीर हो सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर वर्षा जल संचयन, तालाबों की सफाई, पौधारोपण और जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन उनकी सफलता तभी संभव है जब आम नागरिक भी इसमें भागीदार बनें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से पूरे किए गए जल गंगा संवर्धन कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले कुल 17 विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं में जल संरक्षण के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और सरकार दोनों क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कर रही है।

उन्होंने शिक्षा क्षेत्र का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पाती थीं, जबकि अब आधुनिक संसाधनों से युक्त सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार निवेश कर रही है ताकि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। राजगढ़ जिले में 19 मार्च से 30 जून तक चले जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर जल संरक्षण के कार्य किए गए। अभियान के अंतर्गत 61 प्रकार की गतिविधियों में एक लाख एक हजार 402 कार्य पूरे किए गए। इन कार्यों पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई। अभियान में खेत तालाब निर्माण, कुओं का रिचार्ज, रिचार्ज शाफ्ट, मैजिक पिट निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार, ऐतिहासिक बावड़ियों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन, नदी घाटों की सफाई, पौधारोपण और जनजागरूकता अभियान जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि राजगढ़ जिले ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष सात जिलों में स्थान हासिल किया, जबकि संभाग स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण विकास विभाग ने सबसे अधिक 78 हजार 868 कार्य पूरे किए। इसके अलावा वन विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्यानिकी विभाग और अन्य विभागों ने भी निर्धारित लक्ष्य से अधिक कार्य पूरे कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद रोडमल नागर, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, समाजसेवी मोहन नागर सहित जिले के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल बचाने का अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम बनकर न रहे, बल्कि यह हर गांव, हर शहर और हर परिवार की आदत बने, तभी भविष्य में जल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2026 By Vaishnavi.J

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jal-ganga-enhancement-campaign-will-become-a-mass-movement-cm/article-57504

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.