वर्दी में आपके अपने: छिजवार ग्राम में जन चौपाल, पुलिस ने सुनी आमजन की बात

Rewa, MP

पुलिस और आमजन के बीच संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में रीवा पुलिस ने एक नई पहल की है। “वर्दी में आपके अपने” अभियान के तहत चोरहटा थाना अंतर्गत छिजवार ग्राम में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय और चौकी प्रभारी प्रशांत शुक्ला ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

यह कार्यक्रम रीवा आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी विवेक सिंह एवं एडिशनल एसपी आरती सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जन संवाद अभियान का हिस्सा है।

🔹 जनहित से जुड़ी बातें – जागरूकता के साथ समाधान भी

जन चौपाल में सायबर क्राइम, नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा, शिक्षा का महत्व, तथा गर्मी के मौसम में पराली न जलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सीएसपी डॉ. उपाध्याय ने कहा कि—

“शिक्षा जीवन की दिशा बदलने का सबसे प्रभावी साधन है। जो बच्चे आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें मदद दी जाएगी।”

साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नरवाई/पराली न जलाएं, ताकि आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

🔹 पुलिस अब आपकी साझेदार

सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि—

“पुलिस केवल कानून व्यवस्था की रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज की सहभागी भी है। हम अपराध के विरुद्ध आमजन के साथ मिलकर काम करेंगे। अगर कोई अपराध की सूचना देता है तो उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।”

🔹 ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

गांव के लोगों ने इस चौपाल को समाधानकारी और भरोसेमंद बताया। ग्रामीणों का कहना था कि—

“अब हमें थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस खुद गांव आकर हमारी बात सुनेगी और समस्याओं का निराकरण करेगी। इससे गांव में जागरूकता भी बढ़ेगी।”

📌 विशेष बात: इस तरह की चौपालें न केवल जन विश्वास को मजबूत करती हैं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच की दूरी भी कम करती हैं। रीवा पुलिस की यह पहल ग्रामीण स्तर पर सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ता कदम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

वर्दी में आपके अपने: छिजवार ग्राम में जन चौपाल, पुलिस ने सुनी आमजन की बात

Rewa, MP

यह कार्यक्रम रीवा आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी विवेक सिंह एवं एडिशनल एसपी आरती सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जन संवाद अभियान का हिस्सा है।

🔹 जनहित से जुड़ी बातें – जागरूकता के साथ समाधान भी

जन चौपाल में सायबर क्राइम, नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा, शिक्षा का महत्व, तथा गर्मी के मौसम में पराली न जलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सीएसपी डॉ. उपाध्याय ने कहा कि—

“शिक्षा जीवन की दिशा बदलने का सबसे प्रभावी साधन है। जो बच्चे आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें मदद दी जाएगी।”

साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नरवाई/पराली न जलाएं, ताकि आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

🔹 पुलिस अब आपकी साझेदार

सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि—

“पुलिस केवल कानून व्यवस्था की रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज की सहभागी भी है। हम अपराध के विरुद्ध आमजन के साथ मिलकर काम करेंगे। अगर कोई अपराध की सूचना देता है तो उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।”

🔹 ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

गांव के लोगों ने इस चौपाल को समाधानकारी और भरोसेमंद बताया। ग्रामीणों का कहना था कि—

“अब हमें थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस खुद गांव आकर हमारी बात सुनेगी और समस्याओं का निराकरण करेगी। इससे गांव में जागरूकता भी बढ़ेगी।”

📌 विशेष बात: इस तरह की चौपालें न केवल जन विश्वास को मजबूत करती हैं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच की दूरी भी कम करती हैं। रीवा पुलिस की यह पहल ग्रामीण स्तर पर सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ता कदम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jan-chaupal-police-listened-to-the-common-man-in-your/article-17863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.