जननी एक्सप्रेस पेड़ से टकराई, नवजात समेत मां और परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Narmadapuram, MP

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में नवजात शिशु, उसकी मां और परिवार के दो अन्य सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

एक दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म, घर लौट रही थी मां

जानकारी के अनुसार, अंजलि राजपूत, पत्नी अजय राजपूत ने रविवार को पिपरिया अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। सोमवार को वह जननी एक्सप्रेस से अपने गांव सरा किशोर लौट रही थी। उनके साथ परिवार की दो महिलाएं आशा राजपूत (42) और रानू राजपूत (25) भी थीं।

बारिश बनी हादसे की वजह, ड्राइवर की हालत भी गंभीर

बताया जा रहा है कि पिपरिया रोड पर अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे गाड़ी फिसलकर आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह चिपक गई और उसके अंदर बैठे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया।

नवजात शिशु और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजलि और एंबुलेंस चालक पुष्पराज पटेल को गंभीर हालत में पिपरिया अस्पताल भेजा गया, जहां अंजलि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने की मदद, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने फंसे हुए शवों और घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पिपरिया मंगलवारा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जननी एक्सप्रेस पेड़ से टकराई, नवजात समेत मां और परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Narmadapuram, MP

एक दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म, घर लौट रही थी मां

जानकारी के अनुसार, अंजलि राजपूत, पत्नी अजय राजपूत ने रविवार को पिपरिया अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। सोमवार को वह जननी एक्सप्रेस से अपने गांव सरा किशोर लौट रही थी। उनके साथ परिवार की दो महिलाएं आशा राजपूत (42) और रानू राजपूत (25) भी थीं।

बारिश बनी हादसे की वजह, ड्राइवर की हालत भी गंभीर

बताया जा रहा है कि पिपरिया रोड पर अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे गाड़ी फिसलकर आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह चिपक गई और उसके अंदर बैठे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया।

नवजात शिशु और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजलि और एंबुलेंस चालक पुष्पराज पटेल को गंभीर हालत में पिपरिया अस्पताल भेजा गया, जहां अंजलि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने की मदद, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने फंसे हुए शवों और घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पिपरिया मंगलवारा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/janani-express-collided-with-a-newborn-including-mother-and-4/article-26077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.