इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जीतू पटवारी ने लगाए 30% कमीशन के आरोप

Indore, MP

इंदौर नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को पूरे शहर में एक साथ मोर्चा खोल दिया। शहर के सभी 22 जोनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकसाथ प्रदर्शन कर निगम पर भ्रष्टाचार, कर वृद्धि और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को लेकर तीखा विरोध जताया।

 प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए और उन्होंने सीधे तौर पर नगर निगम को "30 प्रतिशत कमीशन सिस्टम" करार दिया।

 "जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया, बदले में मिला भ्रष्टाचार" – पटवारी

मीडिया से बातचीत में पटवारी ने कहा,

“इंदौर ने महापौर, सांसद और 9 विधायक बीजेपी को दिए। लेकिन बदले में क्या मिला? संपत्तिकर में 50% तक की वृद्धि, जलकर में बेवजह इजाफा और करोड़ों रुपये की फर्जी फाइलें। ठेकेदारी सिस्टम में 30% कमीशन खुलेआम बंटता है—पार्षद से लेकर एमआईसी और महापौर तक।”

उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक पार्षद पहले गरीब था और अब लग्ज़री गाड़ी में घूम रहा है, तो ईमानदारी की बात करना सिर्फ छलावा है।

 Z शेप ब्रिज: विकास या भ्रष्टाचार का प्रतीक?

पटवारी ने इंदौर में बन रहे Z शेप ब्रिज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह ब्रिज जनसुविधा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का नया प्रतीक बन गया है

“चार लोग ट्रैफिक में जान गंवा चुके हैं, फिर भी ऐसे ब्रिज बन रहे हैं जिनके बारे में न सांसद को जानकारी है, न विधायक को। जनता की जान जाए, लेकिन कमीशन बंद न हो—यही सोच बन गई है।”

 महिलाओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुईं। सभी 22 जोनों में कांग्रेस नेताओं ने जनता से संवाद करते हुए नगर निगम के कामकाज की पोल खोली।

 जल्द होगा नगर निगम घेराव

पटवारी ने चेतावनी दी कि जल्द ही 25,000 लोगों के साथ नगर निगम का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ एक विपक्ष नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरी है।

“अब समय आ गया है कि इंदौर की जनता भ्रष्ट तंत्र को नकारे और बदलाव का हिस्सा बने।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जीतू पटवारी ने लगाए 30% कमीशन के आरोप

Indore, MP

 प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए और उन्होंने सीधे तौर पर नगर निगम को "30 प्रतिशत कमीशन सिस्टम" करार दिया।

 "जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया, बदले में मिला भ्रष्टाचार" – पटवारी

मीडिया से बातचीत में पटवारी ने कहा,

“इंदौर ने महापौर, सांसद और 9 विधायक बीजेपी को दिए। लेकिन बदले में क्या मिला? संपत्तिकर में 50% तक की वृद्धि, जलकर में बेवजह इजाफा और करोड़ों रुपये की फर्जी फाइलें। ठेकेदारी सिस्टम में 30% कमीशन खुलेआम बंटता है—पार्षद से लेकर एमआईसी और महापौर तक।”

उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक पार्षद पहले गरीब था और अब लग्ज़री गाड़ी में घूम रहा है, तो ईमानदारी की बात करना सिर्फ छलावा है।

 Z शेप ब्रिज: विकास या भ्रष्टाचार का प्रतीक?

पटवारी ने इंदौर में बन रहे Z शेप ब्रिज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह ब्रिज जनसुविधा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का नया प्रतीक बन गया है

“चार लोग ट्रैफिक में जान गंवा चुके हैं, फिर भी ऐसे ब्रिज बन रहे हैं जिनके बारे में न सांसद को जानकारी है, न विधायक को। जनता की जान जाए, लेकिन कमीशन बंद न हो—यही सोच बन गई है।”

 महिलाओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुईं। सभी 22 जोनों में कांग्रेस नेताओं ने जनता से संवाद करते हुए नगर निगम के कामकाज की पोल खोली।

 जल्द होगा नगर निगम घेराव

पटवारी ने चेतावनी दी कि जल्द ही 25,000 लोगों के साथ नगर निगम का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ एक विपक्ष नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरी है।

“अब समय आ गया है कि इंदौर की जनता भ्रष्ट तंत्र को नकारे और बदलाव का हिस्सा बने।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeetu-patwari-accused-30-commissions-against-corruption-in-indore-municipal/article-27056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.