- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- युवती को नशे का आदी बनाकर शोषण करने वाला जीशान गिरफ्तार, फर्जी पहचान से किया था विश्वास हासिल
युवती को नशे का आदी बनाकर शोषण करने वाला जीशान गिरफ्तार, फर्जी पहचान से किया था विश्वास हासिल
Indore, MP
शहर के मूसाखेड़ी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने हिंदू युवती को एमडी ड्रग्स की लत लगाकर उसका शोषण किया।
आरोपी ने खुद को “अभिषेक ठाकुर” बताकर युवती से दोस्ती की और लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। असल में आरोपी की पहचान जीशान पठान के रूप में हुई है, जिसे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़ा।
घटना मंगलवार रात की है जब जीशान, एक कमरे में युवती को नशा कराते हुए मिला। युवती के अनुसार, आरोपी कई महीनों से उसे नशे की हालत में संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था और अब उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा था।
मोबाइल में मिला अपराध का डिजिटल नेटवर्क
जांच में सामने आया कि जीशान के मोबाइल में कई लड़कियों से चैटिंग, आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। यही नहीं, उसके संपर्क गैंगस्टर सलमान लाला तक पाए गए। जिस मकान में वह रुका था, उसकी मालकिन ज्योति परमार के फोन से भी जेल में बंद अपराधियों को पैसे भेजने और संदिग्ध गतिविधियों के सबूत मिले हैं।
कैदियों तक पहुंचता था पैसा और नशा
पुलिस को संदेह है कि यह एक संगठित नेटवर्क है, जिसमें जेल प्रहरी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। एक जेल प्रहरी की पत्नी के खाते से कैदियों को भुगतान के स्क्रीनशॉट मिले हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस ने गंभीरता से लिया मामला
आजाद नगर थाना पुलिस ने जीशान पठान को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश और साइबर अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही महिला की शिकायत पर मकान मालकिन और जेल प्रहरी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए