बैरसिया में विवाहिता से जेठ ने किया दुष्कर्म, पति और सास ने दी चुप रहने की धमकी

Berasia

बैरसिया इलाके में प्रेम विवाह कर ससुराल पहुंची एक युवती के साथ उसके जेठ द्वारा दुष्कर्म की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज तीसरे दिन आरोपी ने शराब के नशे में इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

 जब महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई तो उसने उसे चुप रहने को कहा और किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी। पीड़िता का आरोप है कि जब जेठ की हरकतें लगातार बढ़ती गईं तो वह ससुराल से भागकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा के अनुसार, पीड़िता की उम्र 20 वर्ष है और उसने जनवरी माह में बैरसिया की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन बाद ही, जब उसका पति घर पर नहीं था, आरोपी जेठ ने नशे में उसके साथ जबरन संबंध बनाए। घटना की जानकारी पति और सास को दी गई लेकिन दोनों ने न केवल उसकी बात को अनसुना किया बल्कि धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो उसे घर से निकाल देंगे।

जब जेठ ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस का रुख किया। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है, जबकि पति और सास समेत तीन लोगों को सह-आरोपी बनाया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मांग भरकर किया शादी का झांसा, फिर 10 दिन में घर से निकाला

भोपाल। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में भी एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय महिला जो हाल ही में विधवा हुई थी, उसे पहले से जानने वाला एक युवक अरविंद जैन शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। आरोपी ने महिला की मांग भरकर शादी का नाटक किया और फिर लगातार दस दिन तक उसका यौन शोषण किया।

इसके बाद आरोपी ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने मंगलवार की रात सूखी सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी एक वाहन चालक है और खुद ही अपना वाहन चलाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बैरसिया में विवाहिता से जेठ ने किया दुष्कर्म, पति और सास ने दी चुप रहने की धमकी

Berasia

 जब महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई तो उसने उसे चुप रहने को कहा और किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी। पीड़िता का आरोप है कि जब जेठ की हरकतें लगातार बढ़ती गईं तो वह ससुराल से भागकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा के अनुसार, पीड़िता की उम्र 20 वर्ष है और उसने जनवरी माह में बैरसिया की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन बाद ही, जब उसका पति घर पर नहीं था, आरोपी जेठ ने नशे में उसके साथ जबरन संबंध बनाए। घटना की जानकारी पति और सास को दी गई लेकिन दोनों ने न केवल उसकी बात को अनसुना किया बल्कि धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो उसे घर से निकाल देंगे।

जब जेठ ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस का रुख किया। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है, जबकि पति और सास समेत तीन लोगों को सह-आरोपी बनाया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मांग भरकर किया शादी का झांसा, फिर 10 दिन में घर से निकाला

भोपाल। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में भी एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय महिला जो हाल ही में विधवा हुई थी, उसे पहले से जानने वाला एक युवक अरविंद जैन शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। आरोपी ने महिला की मांग भरकर शादी का नाटक किया और फिर लगातार दस दिन तक उसका यौन शोषण किया।

इसके बाद आरोपी ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने मंगलवार की रात सूखी सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी एक वाहन चालक है और खुद ही अपना वाहन चलाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeth-raped-married-husband-and-mother-in-law-threatens-to/article-19124

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.