- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में झमाझम बारिश: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, नदी-नालों में उफान
एमपी में झमाझम बारिश: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, नदी-नालों में उफान
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में मानसून दोबारा जोर पकड़ चुका है। रविवार को भोपाल, इंदौर सहित 30 से ज्यादा जिलों में जोरदार बारिश हुई, जिससे कई जगह नदी-नाले उफान पर आ गए और डैम भी भरने लगे। मौसम विभाग ने सोमवार को 10 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही अगले तीन दिन तक प्रदेशभर में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट:
-
ग्वालियर
-
शिवपुरी
-
श्योपुर
-
गुना
-
दतिया
-
अशोकनगर
-
निवाड़ी
-
टीकमगढ़
-
मुरैना
-
भिंड
यहां जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
कई जिलों में मौसम बिगड़ने की वजह?
पश्चिमी एमपी में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय है। साथ ही दो ट्रफ लाइनें भी एक्टिव हैं, जिससे वर्षा का दायरा बढ़ा है।
इन जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान:
छिंदवाड़ा, खंडवा, विदिशा, छतरपुर, राजगढ़, मंदसौर, सिवनी, बैतूल, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, रायसेन, बालाघाट और नीमच में भी तेज बारिश हो सकती है।
अब तक कहां कितना बारिश?
-
टीकमगढ़ और निवाड़ी में 42 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
-
ग्वालियर समेत 8 जिलों ने अपना मानसून कोटा पूरा कर लिया है।
-
इंदौर और भोपाल अब भी सामान्य से पीछे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए