भोपाल-नर्मदापुरम में झमाझम, इंदौर-उज्जैन का सूखा टूटने को तैयार — 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग में बरसात की कमी अब दूर होने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दोनों संभागों के 15 में से 8 जिलों में अब तक 14 इंच से भी कम पानी गिरा है। वहीं, गुना, निवाड़ी, मंडला और टीकमगढ़ में मानसून पहले ही 45 इंच से ज्यादा पानी बरसा चुका है।

सबसे कम बारिश में इंदौर नंबर-1
सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड फिलहाल इंदौर के नाम है। इसके बाद बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा का नंबर आता है। उज्जैन संभाग की तस्वीर भी लगभग यही है। इन इलाकों में अब बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ लो-प्रेशर सिस्टम और ट्रफ लाइन्स के कारण लगातार बारिश की संभावना है।

भोपाल-नर्मदापुरम में भी रिमझिम से तेज बरसात
गुरुवार सुबह से भोपाल में रुक-रुक कर बारिश जारी है। नर्मदापुरम के पिपरिया में रात से लेकर सुबह तक कभी तेज तो कभी धीमी फुहारें पड़ीं। बुधवार को भी 17 जिलों में बरसात दर्ज हुई। बैतूल और बालाघाट के मलाजखंड में करीब पौन इंच, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच पानी गिरा।

आज इन जिलों में मूसलधार बरसात के आसार

  • अति भारी बारिश: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा

  • भारी बारिश: इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, श्योपुर, शिवपुरी
    यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

कोटे से बस 7.1 इंच दूर
प्रदेश में औसतन 37 इंच बरसात का कोटा होता है, जबकि अब तक 29.9 इंच यानी 81% बारिश हो चुकी है। सिर्फ 7.1 इंच और गिरते ही यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। हालांकि, ग्वालियर समेत 10 जिलों ने पहले ही कोटा पूरा कर लिया है।

वैज्ञानिक बोले — सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है और तीन ट्रफ लाइन्स काम कर रही हैं। अगले चार दिन में सिस्टम और मजबूत होगा, जिससे कई जिलों में अति भारी बारिश का सिलसिला चलेगा।

इस बार सबसे ज्यादा और सबसे कम बरसात

  • सबसे ज्यादा: गुना (46.2 इंच), मंडला (45.8 इंच), निवाड़ी (45.4 इंच), टीकमगढ़ (44.9 इंच), अशोकनगर (42.8 इंच)

  • सबसे कम: इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा

भोपाल का अगस्त रिकॉर्ड
भोपाल में अगस्त 2006 में 35 इंच से ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है, जिसमें सिर्फ 14 अगस्त को करीब 12 इंच पानी गिरा था। सामान्यत: राजधानी में अगस्त में औसतन 14 दिन बारिश होती है, जिसमें 13 दिन पानी जरूर गिरता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल-नर्मदापुरम में झमाझम, इंदौर-उज्जैन का सूखा टूटने को तैयार — 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग में बरसात की कमी अब दूर होने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दोनों संभागों के 15 में से 8 जिलों में अब तक 14 इंच से भी कम पानी गिरा है। वहीं, गुना, निवाड़ी, मंडला और टीकमगढ़ में मानसून पहले ही 45 इंच से ज्यादा पानी बरसा चुका है।

सबसे कम बारिश में इंदौर नंबर-1
सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड फिलहाल इंदौर के नाम है। इसके बाद बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा का नंबर आता है। उज्जैन संभाग की तस्वीर भी लगभग यही है। इन इलाकों में अब बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ लो-प्रेशर सिस्टम और ट्रफ लाइन्स के कारण लगातार बारिश की संभावना है।

भोपाल-नर्मदापुरम में भी रिमझिम से तेज बरसात
गुरुवार सुबह से भोपाल में रुक-रुक कर बारिश जारी है। नर्मदापुरम के पिपरिया में रात से लेकर सुबह तक कभी तेज तो कभी धीमी फुहारें पड़ीं। बुधवार को भी 17 जिलों में बरसात दर्ज हुई। बैतूल और बालाघाट के मलाजखंड में करीब पौन इंच, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच पानी गिरा।

आज इन जिलों में मूसलधार बरसात के आसार

  • अति भारी बारिश: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा

  • भारी बारिश: इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, श्योपुर, शिवपुरी
    यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

कोटे से बस 7.1 इंच दूर
प्रदेश में औसतन 37 इंच बरसात का कोटा होता है, जबकि अब तक 29.9 इंच यानी 81% बारिश हो चुकी है। सिर्फ 7.1 इंच और गिरते ही यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। हालांकि, ग्वालियर समेत 10 जिलों ने पहले ही कोटा पूरा कर लिया है।

वैज्ञानिक बोले — सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है और तीन ट्रफ लाइन्स काम कर रही हैं। अगले चार दिन में सिस्टम और मजबूत होगा, जिससे कई जिलों में अति भारी बारिश का सिलसिला चलेगा।

इस बार सबसे ज्यादा और सबसे कम बरसात

  • सबसे ज्यादा: गुना (46.2 इंच), मंडला (45.8 इंच), निवाड़ी (45.4 इंच), टीकमगढ़ (44.9 इंच), अशोकनगर (42.8 इंच)

  • सबसे कम: इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा

भोपाल का अगस्त रिकॉर्ड
भोपाल में अगस्त 2006 में 35 इंच से ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है, जिसमें सिर्फ 14 अगस्त को करीब 12 इंच पानी गिरा था। सामान्यत: राजधानी में अगस्त में औसतन 14 दिन बारिश होती है, जिसमें 13 दिन पानी जरूर गिरता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jhamajham-indore-ujjains-drought-ready-to-break-the-drought-in-bhopal-narmadapuram-heavy/article-30566

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.