जीतू पटवारी ने बैठक में घनघनाया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन, क्या बात हुई

JAGRAN DESK

मध्यप्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची अटकी है. वहीं, यूथ कांग्रेस अपनी सूची जारी कर बढ़त बनाने के प्रयास में.

मध्यप्रदेश भाजपा में जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं और दावेदारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. इधर, कांग्रेस ने युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित करने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में 7 दिन के अंदर युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित करने का दावा किया गया है.

जीतू पटवारी ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की बात

युवा कांग्रेस की बैठक में पार्टी को मजबूत करने और निष्पक्षता के साथ कार्यकारिणी घोषित करने की चर्चा की गई. इसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर बात चल रही थी. इस दौरान उमंग सिंघार ने आश्वासन दिया कि अगले 7 दिन के अंदर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को फोन लगाया. पटवारी ने चिब से कहा "मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाए, जिससे चुने गए जिलाध्यक्ष जल्दी काम शुरू कर सकें."

"बीजेपी के पास नेचुरल वोट नहीं है"

वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा "बीजेपी के पास नेचुरल वोट नहीं है. बीजेपी के पास जो भी वोट है, उसका कोई बेस नहीं है, वो नकली वोट है. ये फर्जी तरह का वोट है. बीजेपी के लोग कहते हैं कि हम हिंदुओ की पार्टी हैं. हिंदू हमारा वोटर है. ऐसे में भाजपा पहले ये साबित करे कि हिंदू हैं कोन. वो शेड्यूल कास्ट को हिंदू मानते नहीं है. शेड्यूल, आदिवासी और ओबीसी को मानते नहीं है. ऐसे में पहले वो तय तो करें कि हिंदू कौन हैं."

राहुल गांधी की यात्रा से पहले कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी

बता दें कि 27 जनवरी को संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होने राहुल गांधी इंदौर के महू आ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाए. इसीलिए युवा कांग्रेस की बैठक भी बुलाई गई. जिससे राहुल गांधी की यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई जा सके. शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी की महू यात्रा को लेकर जोर दिया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2025 By दैनिक जागरण

जीतू पटवारी ने बैठक में घनघनाया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन, क्या बात हुई

JAGRAN DESK

मध्यप्रदेश भाजपा में जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं और दावेदारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. इधर, कांग्रेस ने युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित करने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में 7 दिन के अंदर युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित करने का दावा किया गया है.

जीतू पटवारी ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की बात

युवा कांग्रेस की बैठक में पार्टी को मजबूत करने और निष्पक्षता के साथ कार्यकारिणी घोषित करने की चर्चा की गई. इसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर बात चल रही थी. इस दौरान उमंग सिंघार ने आश्वासन दिया कि अगले 7 दिन के अंदर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को फोन लगाया. पटवारी ने चिब से कहा "मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाए, जिससे चुने गए जिलाध्यक्ष जल्दी काम शुरू कर सकें."

"बीजेपी के पास नेचुरल वोट नहीं है"

वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा "बीजेपी के पास नेचुरल वोट नहीं है. बीजेपी के पास जो भी वोट है, उसका कोई बेस नहीं है, वो नकली वोट है. ये फर्जी तरह का वोट है. बीजेपी के लोग कहते हैं कि हम हिंदुओ की पार्टी हैं. हिंदू हमारा वोटर है. ऐसे में भाजपा पहले ये साबित करे कि हिंदू हैं कोन. वो शेड्यूल कास्ट को हिंदू मानते नहीं है. शेड्यूल, आदिवासी और ओबीसी को मानते नहीं है. ऐसे में पहले वो तय तो करें कि हिंदू कौन हैं."

राहुल गांधी की यात्रा से पहले कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी

बता दें कि 27 जनवरी को संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होने राहुल गांधी इंदौर के महू आ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाए. इसीलिए युवा कांग्रेस की बैठक भी बुलाई गई. जिससे राहुल गांधी की यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई जा सके. शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी की महू यात्रा को लेकर जोर दिया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jitu-patwari-made-noise-in-the-meeting-called-the-national/article-7469

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.