चलती ट्रेन के आगे कूद गया पत्रकार, चैनल की आईडी और आधार कार्ड से हुई पहचान

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक पत्रकार ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि चैनल की आईडी और उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। पत्रकार ने सुसाइड क्यों किया है अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवा पत्रकार ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड का कारण क्या है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक ने सुसाइड से कुछ महीने पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कह रहा है कि 'सबको मरना है और एक दिन मरना ही पड़ेगा'।

दरअसल, ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मण तलैया इलाके में रहने वाले युवा पत्रकार वेंकटेश भार्गव ने सिटी सेंटर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे आउटर के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षत-विक्षत हालत में शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने देखा तो ट्रेन के लोको पायलट और रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

मौके पर पहुंची GRP की टीम को ट्रैक के पास रखे बैग में चैनल की माइक आईडी मिली। वेंकटेश की जैकेट की जेब से एक पर्ची भी मिली जिस पर वेंकटेश का नाम एड्रेस पिता और भाई का मोबाइल नंबर लिखा था। जींस की जेब से आधार कार्ड भी मिला है। जिसके जरिए शव की पुष्टि की गई। वेंकटेश ने सुसाइड क्यों किया, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

वीडियो में क्या कहा?

पुलिस के हाथ कोई भी सुसाइड नोट या क्लू नहीं लगा है, लेकिन बीते 18 अगस्त 2024 को वेंकटेश ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट किया था, उसी पोस्ट से इस सुसाइड को जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्ट किए गए वीडियो में वेंकटेश कह रहा है, "आपको पता है, दुनिया की सबसे अच्छी बात क्या है? इस दुनिया में जहां पर हम रहते हैं, हम चाहें या न चाहें, एक दिन आपको मरना है और मरना ही पड़ेगा"। फिलहाल GRP थाने में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2025 By दैनिक जागरण

चलती ट्रेन के आगे कूद गया पत्रकार, चैनल की आईडी और आधार कार्ड से हुई पहचान

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवा पत्रकार ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड का कारण क्या है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक ने सुसाइड से कुछ महीने पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कह रहा है कि 'सबको मरना है और एक दिन मरना ही पड़ेगा'।

दरअसल, ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मण तलैया इलाके में रहने वाले युवा पत्रकार वेंकटेश भार्गव ने सिटी सेंटर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे आउटर के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षत-विक्षत हालत में शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने देखा तो ट्रेन के लोको पायलट और रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

मौके पर पहुंची GRP की टीम को ट्रैक के पास रखे बैग में चैनल की माइक आईडी मिली। वेंकटेश की जैकेट की जेब से एक पर्ची भी मिली जिस पर वेंकटेश का नाम एड्रेस पिता और भाई का मोबाइल नंबर लिखा था। जींस की जेब से आधार कार्ड भी मिला है। जिसके जरिए शव की पुष्टि की गई। वेंकटेश ने सुसाइड क्यों किया, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

वीडियो में क्या कहा?

पुलिस के हाथ कोई भी सुसाइड नोट या क्लू नहीं लगा है, लेकिन बीते 18 अगस्त 2024 को वेंकटेश ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट किया था, उसी पोस्ट से इस सुसाइड को जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्ट किए गए वीडियो में वेंकटेश कह रहा है, "आपको पता है, दुनिया की सबसे अच्छी बात क्या है? इस दुनिया में जहां पर हम रहते हैं, हम चाहें या न चाहें, एक दिन आपको मरना है और मरना ही पड़ेगा"। फिलहाल GRP थाने में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/journalist-jumped-in-front-of-the-moving-train-id-and/article-9701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.