पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक भाजपा विधायकों-सांसदों का प्रशिक्षण शिविर: जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ, समापन में अमित शाह रहेंगे मौजूद

Bhopal, MP

On

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में अपने विधायकों और सांसदों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है। यह शिविर 14 से 16 जून तक पचमढ़ी की सुरम्य वादियों में आयोजित होगा, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे, जबकि समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति रहेगी।

इस प्रशिक्षण शिविर में मध्यप्रदेश के सभी भाजपा विधायक, मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सांसद भाग लेंगे। पार्टी हर पांच वर्ष में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की परंपरा निभाती है। यह शिविर वर्ष की शुरुआत में होना था, लेकिन संगठनात्मक चुनावों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

विवादित बयानों के बाद प्रशिक्षण की बढ़ी आवश्यकता

बीते कुछ सप्ताहों में भाजपा नेताओं के विवादित बयानों ने पार्टी की छवि पर सवाल खड़े किए हैं। 11 मई को जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान ने काफी विवाद खड़ा किया। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक नरेंद्र प्रजापति के बयान भी चर्चा में रहे।

इन परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि सभी जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता, सार्वजनिक मंचों पर भाषा संयम और संवैधानिक मर्यादाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा का विस्तार

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य केवल व्यवहारिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की गहराई से जानकारी देना भी इसमें शामिल है। साथ ही, नेताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क और प्रबंधन कौशल पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By Nitin Trivedi

पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक भाजपा विधायकों-सांसदों का प्रशिक्षण शिविर: जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ, समापन में अमित शाह रहेंगे मौजूद

Bhopal, MP

इस प्रशिक्षण शिविर में मध्यप्रदेश के सभी भाजपा विधायक, मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सांसद भाग लेंगे। पार्टी हर पांच वर्ष में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की परंपरा निभाती है। यह शिविर वर्ष की शुरुआत में होना था, लेकिन संगठनात्मक चुनावों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

विवादित बयानों के बाद प्रशिक्षण की बढ़ी आवश्यकता

बीते कुछ सप्ताहों में भाजपा नेताओं के विवादित बयानों ने पार्टी की छवि पर सवाल खड़े किए हैं। 11 मई को जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान ने काफी विवाद खड़ा किया। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक नरेंद्र प्रजापति के बयान भी चर्चा में रहे।

इन परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि सभी जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता, सार्वजनिक मंचों पर भाषा संयम और संवैधानिक मर्यादाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा का विस्तार

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य केवल व्यवहारिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की गहराई से जानकारी देना भी इसमें शामिल है। साथ ही, नेताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क और प्रबंधन कौशल पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jp-nadda-will-do-the-training-camp-of-bjp-mlas/article-22255

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.