विपक्ष की मानसिकता औरंगजेब जैसी, ग्वालियर में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

Gwalior, MP

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर दौरे पर हैं. वे शुक्रवार शाम दिल्ली से ट्रेन के जरिए ग्वालियर पहुंचे.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से भी चर्चा की. इस दौरान उन्होंने भोपाल में सफलतापूर्वक आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर बधाई देते हुए इसे मध्यप्रदेश के लिए अहम कदम बताया. वहीं विपक्ष द्वारा औरंगजेब के महिमा मंडन की जमकर आलोचना की.

औरंगजेब के अतीत और मानसिकता में अटका विपक्ष : सिंधिया

मीडिया ने जब विपक्ष द्वारा औरंगजेब महिमामंडन करने पर सिंधिया का रिएक्शन लिया गया तो उन्होंने कहा, " कुछ लोग अभी भी विदेशी आक्रांताओं से आकर्षित हैं. एक तरह से जय जयकार करने में अभी भी लगे हैं. देश के लिए केवल मराठाओं ने ही नहीं बल्कि हर समाज ने बलिदान दिया है.

सिंधिया ने आगे कहा, '' छत्रपति शिवाजी हों या मेरे पूर्वज, सभी ने जान की बलिदानी दी. भारत की संस्कृति हजारों साल पुरानी है और अब हमे इसे इकट्ठा कर विश्वपटल पर निखारना होगा. विपक्ष इसलिए इस तरह की बात कह रहा है क्योंकि वे आज भी उसी मानसिकता में अटके हुए हैं. भारत आगे बढ़ रहा है लेकिन वे अभी भी अतीत में अटके हुए हैं."

ऐतिहासिक होगा 10 मार्च का दिन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि आने वाले 10 मार्च का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया की 80वीं जन्म जयंती है. और उसी दिन मुख्यमंत्री ग्वालियर चंबल क्षेत्र में आ रहे हैं. सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में स्थित माधव नेशनल पार्क को उनके कर कमलों से परिवर्तित कर माधव टाइगर रिजर्व में स्थापित किया जा रहा है. इसी दिन एक बाघिन को भी रिलीज करेंगे. इस दिन शिवपुरी के विकास और प्रगति की एक नई इबारत लिखी जाएगी.

ग्वालियर किले के जीर्णोद्धार पर क्या बोले सिंधिया?

ग्वालियर किले के जीर्णोधार और सौंदर्यीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा, " हम उसमें बहुत कुछ कर रहे हैं, अभी तक दो चरणों में किले का विद्युतीकरण हो रहा है, आने वाले समय में न सिर्फ विद्युतीकरण और सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि हम किले में बहुत कुछ करने जा रहे हैं. अगले दौरे में विस्तार से बतायेंगे "

'दुनिया ने माना भारत का लोहा'

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रवाना होने से पहले यूरोप में हुई इंटरनेशनल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के बारे में भी हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने बताया, ''स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2025 आयोजित हुई. वहां भारत की क्षमता, प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री का नेतृत्व को केवल यूरोप के 27 देशों ने ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों ने सराहा है. सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दूर संचार के क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है. ''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

विपक्ष की मानसिकता औरंगजेब जैसी, ग्वालियर में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

Gwalior, MP

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से भी चर्चा की. इस दौरान उन्होंने भोपाल में सफलतापूर्वक आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर बधाई देते हुए इसे मध्यप्रदेश के लिए अहम कदम बताया. वहीं विपक्ष द्वारा औरंगजेब के महिमा मंडन की जमकर आलोचना की.

औरंगजेब के अतीत और मानसिकता में अटका विपक्ष : सिंधिया

मीडिया ने जब विपक्ष द्वारा औरंगजेब महिमामंडन करने पर सिंधिया का रिएक्शन लिया गया तो उन्होंने कहा, " कुछ लोग अभी भी विदेशी आक्रांताओं से आकर्षित हैं. एक तरह से जय जयकार करने में अभी भी लगे हैं. देश के लिए केवल मराठाओं ने ही नहीं बल्कि हर समाज ने बलिदान दिया है.

सिंधिया ने आगे कहा, '' छत्रपति शिवाजी हों या मेरे पूर्वज, सभी ने जान की बलिदानी दी. भारत की संस्कृति हजारों साल पुरानी है और अब हमे इसे इकट्ठा कर विश्वपटल पर निखारना होगा. विपक्ष इसलिए इस तरह की बात कह रहा है क्योंकि वे आज भी उसी मानसिकता में अटके हुए हैं. भारत आगे बढ़ रहा है लेकिन वे अभी भी अतीत में अटके हुए हैं."

ऐतिहासिक होगा 10 मार्च का दिन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि आने वाले 10 मार्च का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया की 80वीं जन्म जयंती है. और उसी दिन मुख्यमंत्री ग्वालियर चंबल क्षेत्र में आ रहे हैं. सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में स्थित माधव नेशनल पार्क को उनके कर कमलों से परिवर्तित कर माधव टाइगर रिजर्व में स्थापित किया जा रहा है. इसी दिन एक बाघिन को भी रिलीज करेंगे. इस दिन शिवपुरी के विकास और प्रगति की एक नई इबारत लिखी जाएगी.

ग्वालियर किले के जीर्णोद्धार पर क्या बोले सिंधिया?

ग्वालियर किले के जीर्णोधार और सौंदर्यीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा, " हम उसमें बहुत कुछ कर रहे हैं, अभी तक दो चरणों में किले का विद्युतीकरण हो रहा है, आने वाले समय में न सिर्फ विद्युतीकरण और सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि हम किले में बहुत कुछ करने जा रहे हैं. अगले दौरे में विस्तार से बतायेंगे "

'दुनिया ने माना भारत का लोहा'

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रवाना होने से पहले यूरोप में हुई इंटरनेशनल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के बारे में भी हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने बताया, ''स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2025 आयोजित हुई. वहां भारत की क्षमता, प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री का नेतृत्व को केवल यूरोप के 27 देशों ने ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों ने सराहा है. सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दूर संचार के क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है. ''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jyotiraditya-scindia-spoke-in-gwalior-like-aurangzeb-the-mentality-of/article-13063

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.