MP के तीर्थयात्रियों को रेलवे का तोहफा, ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिरडी के दर्शन... जानें बुकिंग, रूट और किराया

BHOPAL, MP

आईआरसीटीसी ने 25 मार्च 2025 से तीर्थयात्रियों के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' चालू करने की योजना बनाई है। यह ट्रेन रीवा से शुरू होगी और विभिन्न धार्मिक स्थलों जैसे द्वारका, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर का दौरा करेगी। यह यात्रा 10 रातें और 11 दिनों की होगी।

भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की है। अब श्रद्धालु यात्रियों को धार्मिक स्थलों का दर्शन सुलभ होगा। एक ही ट्रेन से अलग—अलग स्थानों के दर्शन की व्यवस्था से नागरिक उत्साहित नजर आ रहे हैं।

दरअसल, तीर्थयात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के विशेष संचालन की कार्ययोजना बनाई है। इसी श्रंखला में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 25 मार्च 2025 को रीवा से 'ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिरडी यात्रा' के लिए रवाना होगी।

इन स्टेशनों पर रहेंगे स्टॉप

यह विशेष ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन एवं रतलाम स्टेशनों से अपनी यात्रा पूरी करेगी।

इन पवित्र स्थलों के दर्शन होंगे

इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारका, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर एवं घृष्णेश्वर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यह रेलगाड़ी 10 रातें और 11 दिनों के टूर पैकेज के साथ चलेगी। यात्रियों के लिए किराया भी काफी किफायती रखा गया है।

इतना है किराया

स्लीपर क्लास में प्रति यात्री किराया 20,700 रुपये रखा गया है। जबकि तृतीय एसी स्लीपर का किराया 34,600 प्रति व्यक्ति है। द्वितीय एसी श्रेणी का किराया प्रति श्रद्धालु 45,900 रुपये रखा गया है। खास बात यह है कि इस यात्रा पैकेज में यात्रियों को एचएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा तो मिलेगी ही साथ ही साथ शाकाहारी भोजन मिलेगा। स्टेशन से धार्मिक—दार्शनिक स्थलों तक बसों द्वारा भ्रमण कराया जाएगा।

यहां से बुक करें टिकट

इस दौरान होटलों में ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए रेलवे की आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक किये जा सकते हैं, जो भी यात्री इन धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं वे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इस रेलगाड़ी में शामिल हो सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

MP के तीर्थयात्रियों को रेलवे का तोहफा, ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिरडी के दर्शन... जानें बुकिंग, रूट और किराया

BHOPAL, MP

भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की है। अब श्रद्धालु यात्रियों को धार्मिक स्थलों का दर्शन सुलभ होगा। एक ही ट्रेन से अलग—अलग स्थानों के दर्शन की व्यवस्था से नागरिक उत्साहित नजर आ रहे हैं।

दरअसल, तीर्थयात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के विशेष संचालन की कार्ययोजना बनाई है। इसी श्रंखला में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 25 मार्च 2025 को रीवा से 'ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिरडी यात्रा' के लिए रवाना होगी।

इन स्टेशनों पर रहेंगे स्टॉप

यह विशेष ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन एवं रतलाम स्टेशनों से अपनी यात्रा पूरी करेगी।

इन पवित्र स्थलों के दर्शन होंगे

इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारका, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर एवं घृष्णेश्वर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यह रेलगाड़ी 10 रातें और 11 दिनों के टूर पैकेज के साथ चलेगी। यात्रियों के लिए किराया भी काफी किफायती रखा गया है।

इतना है किराया

स्लीपर क्लास में प्रति यात्री किराया 20,700 रुपये रखा गया है। जबकि तृतीय एसी स्लीपर का किराया 34,600 प्रति व्यक्ति है। द्वितीय एसी श्रेणी का किराया प्रति श्रद्धालु 45,900 रुपये रखा गया है। खास बात यह है कि इस यात्रा पैकेज में यात्रियों को एचएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा तो मिलेगी ही साथ ही साथ शाकाहारी भोजन मिलेगा। स्टेशन से धार्मिक—दार्शनिक स्थलों तक बसों द्वारा भ्रमण कराया जाएगा।

यहां से बुक करें टिकट

इस दौरान होटलों में ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए रेलवे की आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक किये जा सकते हैं, जो भी यात्री इन धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं वे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इस रेलगाड़ी में शामिल हो सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jyotirlinga-dwarka-and-shirdi-mp-pilgrims-know-the-railway-gift/article-9324

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.