ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहे जाने पर भड़के विजयवर्गीय... कहा - राजनीति में हत्या करना या कराना ममता जी का धंधा

SATNA, MP

ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहने के विवादित बयान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए.

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भड़क उठे. उन्होंने कहा, '' विपक्ष को भगवान के प्रति श्रद्धा नहीं है, जिस प्रकार का बयान ममता जी ने दिया कि यह प्रयागराज नहीं 'मृत्यु कुंभ' है, मृत्यु की राजनीति इस देश के अंदर लाने का काम ममता जी ने किया, मैं बंगाल का प्रभारी था और 6 साल के अंदर 400 से ज्यादा हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या ममता जी ने करवाई हैं, तो हत्या करना और राजनीति में हत्या कराना, यह तो उनका राजनीति में एक तरीके से धंधा है.''

चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए : विजयवर्गीय

सतना दौरे पर आए कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, '' वे कुंभ जैसे एक पवित्र स्थान को 'मृत्यु कुंभ' बोल रही हैं, मुझे लगता है कि उन्हें शर्म आना चाहिए और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. आपके प्रदेश में क्या हो रहा है, पहले ये तो देखिए, डॉक्टर अस्पताल के अंदर सुरक्षित नहीं है, हॉस्पिटल के अंदर सामूहिक दुष्कर्म होता है और फिर हत्या हो जाती है. इतनी बड़ी घटना होती है और मुख्यमंत्री जी बेशर्म की तरह इस प्रकार 'मृत्यु कुंभ' है बयान देती हैं. मुझे लगता है कि उन्हें अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए और क्षमा मांगना चाहिए कि सनातन धर्म कि खिलाफ उनका बयान है, और वे हमेशा सनातन धर्म के खिलाफ बक-बक करती रहती हैं.'

क्या था ममता बनर्जी का महाकुंभ पर बयान?

दरअसल, पिछले दिनों बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने महाकुंभ प्रबंधन को लेकर यूपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' में बदल गया है. इस बयान को लेकर उनकी देशभर में आलोचना हो रही है. टीएमसी नेता के बयान को हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने वाला बताया गया है. वहीं बीजेपी समेत तमाम पार्टीयों के नेता भी इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

शीला दीक्षित को बाद दिल्ली को मिली मजबूत सीएम

मीडिया से चर्चा करते हुए सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में महिला सीए बनाए जाने पर कहा, '' यह महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है. दिल्ली जैसे राज्य के अंदर शीला दीक्षित के बाद एक मजबूत मुख्यमंत्री बनी हैं. केजरीवाल जी ने एक महिला को सीएम बनाया था पर वह खुद कहती थीं कि मैं केयरटेकर हूं. यह कुर्सी केजरीवाल जी के लिए है. अब एक सशक्त महिला को सशक्त काम देने का काम मोदी जी ने किया है, और महिला सशक्तिकरण का यह सबसे बड़ा उदाहरण है.''

सतना प्रवास पर थे कैलाश विजयवर्गीय

गौरतलब है कि मप्र बीजेपी के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं. सतना प्रवास के दौरान उन्होंने सबसे पहले शहर के निजी महाविद्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन पर प्रबुद्धजनों से चर्चा की. इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला समिति की बैठक ली. शाम को भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद विजयवर्गीय देर शाम शहर के बीच पन्नी लाल चौक में स्थित जैन मंदिर पहुंचे, जहां जैन गुरु आचार्य समय सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया.

सतना मेडिकल कॉलेज में कैसर यूनिट?

सतना जिले के मेडिकल कॉलेज के बनाए जा रहे अस्पताल में कैंसर यूनिट हटाए जाने की बात सामने आई थी, इस बारे में जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, '' हमने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी से बात की है, हम लोग बैठकर उसे पर चर्चा करेंगे. मुझे नहीं लगता कि कैंसर यूनिट को हटाने का निर्णय था, या बनाने का निर्णय था. यहां अस्पताल बनाने का निर्णय था, लेकिन कैंसर यूनिट की चर्चा क्यों चल पड़ी है यह पता नहीं, यदि ऐसा कुछ हुआ तो मैं आपके माध्यम से यह वादा करता हूं कि अगर सरकार ने हटाया होगा, तो सरकार यह निर्णय वापस लेगी और कैंसर यूनिट मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लगेगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kailash-vijayvargiya-made-400-murders-in-6-years-to-kill/article-11075

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.