कैलाश विजयवर्गीय की राहुल गांधी को नसीहत, अंबेडकर जन्मस्थली पर लगाएं 101 उठक-बैठक

INDORE, MP

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे लिए संविधान रामचरितमानस की तरह सिर पर रखने वाला ग्रंथ है, पॉकेट में रखने वाला नहीं.

राहुल गांधी की 27 जनवरी को महू के अंबेडकर जन्मस्थली पर जय अंबेडकर जय संविधान यात्रा को लेकर राजनीति गर्माई हुई है. इसको लेकर जहां कांग्रेस व्यापक तैयारी कर रही है वहीं भाजपा भी रैली के बहाने राहुल गांधी पर लगातार निशाना साध रही है. गुरुवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को अंबेडकर जन्मस्थली पर 101 बार उठक बैठक लगाकर माफी मांगने की नसीहत दी.

कश्मीर में जब धारा 370 लगाई गई तब बाबा साहब अंबेडकर ने उसका किया था विरोध

इंदौर में विजयवर्गीय ने कहा "संविधान हमारे लिए रामचरितमानस की तरह सिर पर रखने वाला ग्रंथ है, पॉकेट में रखने वाला नहीं. उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा यह उनकी गलती नहीं है क्योंकि उनके संस्कार ही ऐसे हैं. उनके नाना ने कश्मीर में जब धारा 370 लगाई तब बाबा साहब अंबेडकर ने विरोध किया था, सरदार पटेल ने भी विरोध किया था. तब बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि यह संविधान की आत्मा की हत्या है."

विजयवर्गीय यही नहीं रुके उन्होंने कहा "उनकी दादी ने 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान के मौलिक अधिकार को ही खत्म कर दिया था. प्रजातंत्र और प्रजातांत्रिक संस्थानों पर ताले लगवा दिए थे. पत्रकारों के अलावा चाहे सत्ताधारी नेता हो या विपक्षी दल का नेता सभी को उन्होंने खिलाफ बोलने पर जेल में डलवा दिया था. इंदिरा गांधी की हत्या के दौरान सिख समाज के लोगों पर जमकर अत्याचार किए गए.

शाहबानो मामले में कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पार्लियामेंट में बदला

तब इनके पूज्य पिताजी ने बयान दिया था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. क्या यह संविधान के हित में था? फिर शाहबानो प्रकरण में भी सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजा का आदेश दिया था लेकिन तुष्टिकरण की नीति के कारण ये लोग सड़क पर आ गए और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पार्लियामेंट ले जाकर पलट दिया था. क्या यह संविधान की हत्या नहीं थी?"

उन्होंने कहा "मैं लाल पुस्तक वाले नौजवान से पूछना चाहता हूं कि मनमोहन सिंह के अध्यादेश को संसद में सबके सामने फाड़ देना क्या संवैधानिक है? बाबा साहब के संविधान के भाग 3 में राम, लक्ष्मण जानकी का चित्र है लेकिन राहुल के संविधान में नहीं है. इसलिए उस नौजवान से कहूंगा कि आप महू में अंबेडकर जन्मस्थली आकर बाबा साहब के सामने 101 बार उठक बैठक लगाइए. क्योंकि आपके खानदान ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं और बाबा साहब का अपमान किया है."

डॉक्टर अंबेडकर को भारत रत्न देने का सुझाव भी अटल जी ने दिया

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा "जब मैं पीडब्ल्यूडी मंत्री था तब जन्म स्थान हमने बनवाया. अंबेडकर का दीक्षा स्थान हो या शिक्षा संस्थान भाजपा की सरकारों में बनवाए गए. जहां डॉक्टर अंबेडकर ने अंतिम सांस ली वहां म्यूजियम बनवाया गया. जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ उस चैतन्य भूमि का विकास भी भाजपा ने कराया. डॉक्टर अंबेडकर को भारत रत्न देने का सुझाव भी अटल जी ने दिया था. इसलिए मैं कहूंगा कि संविधान को पॉकेट में लेकर घूमने वाले युवा महु आकर अंबेडकर जन्मस्थली पर 101 बार उठक बैठक लगाकर माफी मांगें. "

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कैलाश विजयवर्गीय की राहुल गांधी को नसीहत, अंबेडकर जन्मस्थली पर लगाएं 101 उठक-बैठक

INDORE, MP

राहुल गांधी की 27 जनवरी को महू के अंबेडकर जन्मस्थली पर जय अंबेडकर जय संविधान यात्रा को लेकर राजनीति गर्माई हुई है. इसको लेकर जहां कांग्रेस व्यापक तैयारी कर रही है वहीं भाजपा भी रैली के बहाने राहुल गांधी पर लगातार निशाना साध रही है. गुरुवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को अंबेडकर जन्मस्थली पर 101 बार उठक बैठक लगाकर माफी मांगने की नसीहत दी.

कश्मीर में जब धारा 370 लगाई गई तब बाबा साहब अंबेडकर ने उसका किया था विरोध

इंदौर में विजयवर्गीय ने कहा "संविधान हमारे लिए रामचरितमानस की तरह सिर पर रखने वाला ग्रंथ है, पॉकेट में रखने वाला नहीं. उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा यह उनकी गलती नहीं है क्योंकि उनके संस्कार ही ऐसे हैं. उनके नाना ने कश्मीर में जब धारा 370 लगाई तब बाबा साहब अंबेडकर ने विरोध किया था, सरदार पटेल ने भी विरोध किया था. तब बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि यह संविधान की आत्मा की हत्या है."

विजयवर्गीय यही नहीं रुके उन्होंने कहा "उनकी दादी ने 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान के मौलिक अधिकार को ही खत्म कर दिया था. प्रजातंत्र और प्रजातांत्रिक संस्थानों पर ताले लगवा दिए थे. पत्रकारों के अलावा चाहे सत्ताधारी नेता हो या विपक्षी दल का नेता सभी को उन्होंने खिलाफ बोलने पर जेल में डलवा दिया था. इंदिरा गांधी की हत्या के दौरान सिख समाज के लोगों पर जमकर अत्याचार किए गए.

शाहबानो मामले में कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पार्लियामेंट में बदला

तब इनके पूज्य पिताजी ने बयान दिया था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. क्या यह संविधान के हित में था? फिर शाहबानो प्रकरण में भी सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजा का आदेश दिया था लेकिन तुष्टिकरण की नीति के कारण ये लोग सड़क पर आ गए और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पार्लियामेंट ले जाकर पलट दिया था. क्या यह संविधान की हत्या नहीं थी?"

उन्होंने कहा "मैं लाल पुस्तक वाले नौजवान से पूछना चाहता हूं कि मनमोहन सिंह के अध्यादेश को संसद में सबके सामने फाड़ देना क्या संवैधानिक है? बाबा साहब के संविधान के भाग 3 में राम, लक्ष्मण जानकी का चित्र है लेकिन राहुल के संविधान में नहीं है. इसलिए उस नौजवान से कहूंगा कि आप महू में अंबेडकर जन्मस्थली आकर बाबा साहब के सामने 101 बार उठक बैठक लगाइए. क्योंकि आपके खानदान ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं और बाबा साहब का अपमान किया है."

डॉक्टर अंबेडकर को भारत रत्न देने का सुझाव भी अटल जी ने दिया

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा "जब मैं पीडब्ल्यूडी मंत्री था तब जन्म स्थान हमने बनवाया. अंबेडकर का दीक्षा स्थान हो या शिक्षा संस्थान भाजपा की सरकारों में बनवाए गए. जहां डॉक्टर अंबेडकर ने अंतिम सांस ली वहां म्यूजियम बनवाया गया. जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ उस चैतन्य भूमि का विकास भी भाजपा ने कराया. डॉक्टर अंबेडकर को भारत रत्न देने का सुझाव भी अटल जी ने दिया था. इसलिए मैं कहूंगा कि संविधान को पॉकेट में लेकर घूमने वाले युवा महु आकर अंबेडकर जन्मस्थली पर 101 बार उठक बैठक लगाकर माफी मांगें. "

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kailash-vijayvargiyas-advice-to-rahul-gandhi-is-to-hold-101/article-8393

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.