- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- किसानों के समर्थन में बोले कमलनाथ, कहा- मूंग किसानों की मांग जायज़, सरकार कर रही अनदेखी
किसानों के समर्थन में बोले कमलनाथ, कहा- मूंग किसानों की मांग जायज़, सरकार कर रही अनदेखी
Bhopal, MP
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने प्रदेश के मूंग किसानों के समर्थन में आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसानों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। कमलनाथ ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सरकार से तुरंत दाल खरीदी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
कमलनाथ ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
कमलनाथ ने लिखा कि मूंग उत्पादक किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर दाल की खरीद की मांग कर रहे हैं, जो पूरी तरह से न्यायोचित और वैध है। हर साल केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर मूंग की खरीद करती हैं और इसके लिए अपना-अपना कोटा भी निर्धारित करती हैं, लेकिन इस बार सरकार न केवल खरीद से पीछे हट रही है, बल्कि इस पर कोई बयान भी नहीं दे रही है।
किसानों के साथ धोखा है ये रवैया
कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले सरकार किसानों को मूंग दाल के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करती है और फिर जब वे मेहनत से फसल उगाते हैं, तो खरीद से मुकर जाती है। यह किसानों के साथ खुला विश्वासघात है। कमलनाथ ने सरकार को चेताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को अनदेखा करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
सरकार संकट की जिम्मेदार: कमलनाथ
कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में दोहराया कि सरकार को बिना देर किए मूंग दाल की खरीद प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए और किसानों को इस संकट से राहत देनी चाहिए, जिसे स्वयं सरकार ने खड़ा किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए