कमलनाथ का हमला: मध्यप्रदेश झूठ की राजधानी, सेना देश की है किसी पार्टी की नहीं - भूपेश बघेल

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश की राजनीति में शनिवार को जबलपुर 'जय हिंद सभा' के आयोजन के जरिए कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि "मध्यप्रदेश अब झूठ, भ्रष्टाचार, महिला अपराध और किसान विरोधी नीतियों की राजधानी बन गया है।" वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखे सवाल दागते हुए कहा कि "सेना किसी पार्टी की नहीं, पूरे देश की है। उसे राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाना निंदनीय है।"

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अपना वादा निभाते हुए मंच पर बैठने से इनकार कर दिया और आम लोगों के बीच बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सेना पर राजनीति नहीं चलेगी: बघेल

भूपेश बघेल ने शौर्य स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार आतंकवादियों की पहचान और सीजफायर शर्तों को छिपाकर देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने सवाल किया, "क्या अमेरिकी दबाव में भारत ने सीजफायर घोषित किया? क्या अब 56 इंच का सीना झुक गया है?" उन्होंने शिमला समझौते का हवाला देते हुए तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को भारत की आत्मनिर्भर नीति के खिलाफ बताया।

कमलनाथ का कटाक्ष: झूठ और बेरोजगारी की राजधानी बना मध्यप्रदेश

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की चपेट में है और सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है। "जब युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, तो प्रदेश का भविष्य कैसे उज्ज्वल हो सकता है?" उन्होंने कहा कि जबलपुर को गर्व होना चाहिए कि यह देश की रक्षा सामग्री का निर्माण करता है।

दिग्विजय सिंह आमजनों के बीच

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभा के मंच से दूरी बनाते हुए वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठना पसंद किया। यह कदम उन्होंने ग्वालियर की एक पुरानी घटना के बाद लिया, जिसमें उन्हें मंच पर स्थान नहीं दिया गया था। तब से उन्होंने मंच पर न बैठने का संकल्प लिया है।

विजय शाह पर भड़के रिटायर्ड मेजर जनरल

रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने सभा में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि "उनके विवादित बयान न केवल सैनिकों का अपमान हैं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता पर भी आघात करते हैं।" उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश के पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सैनिकों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक मंच न मानते हुए जन-जागरण और देशभक्ति का आयोजन बताया। सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, लखन घनघोरिया सहित कई नेताओं ने केंद्र की नीतियों की आलोचना की।

प्रियंका-राहुल का दौरा रद्द, कार्यकर्ताओं में मायूसी

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन उनका दौरा अंतिम क्षणों में रद्द हो गया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

कमलनाथ का हमला: मध्यप्रदेश झूठ की राजधानी, सेना देश की है किसी पार्टी की नहीं - भूपेश बघेल

Jabalpur, MP

इस मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि "मध्यप्रदेश अब झूठ, भ्रष्टाचार, महिला अपराध और किसान विरोधी नीतियों की राजधानी बन गया है।" वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखे सवाल दागते हुए कहा कि "सेना किसी पार्टी की नहीं, पूरे देश की है। उसे राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाना निंदनीय है।"

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अपना वादा निभाते हुए मंच पर बैठने से इनकार कर दिया और आम लोगों के बीच बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सेना पर राजनीति नहीं चलेगी: बघेल

भूपेश बघेल ने शौर्य स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार आतंकवादियों की पहचान और सीजफायर शर्तों को छिपाकर देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने सवाल किया, "क्या अमेरिकी दबाव में भारत ने सीजफायर घोषित किया? क्या अब 56 इंच का सीना झुक गया है?" उन्होंने शिमला समझौते का हवाला देते हुए तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को भारत की आत्मनिर्भर नीति के खिलाफ बताया।

कमलनाथ का कटाक्ष: झूठ और बेरोजगारी की राजधानी बना मध्यप्रदेश

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की चपेट में है और सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है। "जब युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, तो प्रदेश का भविष्य कैसे उज्ज्वल हो सकता है?" उन्होंने कहा कि जबलपुर को गर्व होना चाहिए कि यह देश की रक्षा सामग्री का निर्माण करता है।

दिग्विजय सिंह आमजनों के बीच

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभा के मंच से दूरी बनाते हुए वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठना पसंद किया। यह कदम उन्होंने ग्वालियर की एक पुरानी घटना के बाद लिया, जिसमें उन्हें मंच पर स्थान नहीं दिया गया था। तब से उन्होंने मंच पर न बैठने का संकल्प लिया है।

विजय शाह पर भड़के रिटायर्ड मेजर जनरल

रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने सभा में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि "उनके विवादित बयान न केवल सैनिकों का अपमान हैं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता पर भी आघात करते हैं।" उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश के पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे सैनिकों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक मंच न मानते हुए जन-जागरण और देशभक्ति का आयोजन बताया। सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, लखन घनघोरिया सहित कई नेताओं ने केंद्र की नीतियों की आलोचना की।

प्रियंका-राहुल का दौरा रद्द, कार्यकर्ताओं में मायूसी

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन उनका दौरा अंतिम क्षणों में रद्द हो गया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kamal-naths-attack-is-not-of-any-party-of-the/article-22773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.