फिल्म शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे कपिल शर्मा, कॉमेडी किंग ने की मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

BHOPAL, MP

फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल पहुंचे कपिल शर्मा, कई दिनों तक रहेंगे झीलों के शहर में. सीएम हाउस जाकर मिले मुख्यमंत्री से.

 देशके कॉमेडी किंग व एक्टर कपिल शर्मा सोमवार को भोपाल पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री और कपिल शर्मा के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल आए हैं और कुछ दिन भोपाल में ही रहेंगे.

Kapil sharma with mp cm
सीएम मोहन यादव ने कपिल शर्मा का किया स्वागत 
 
भोपाल में शूटिंग करना काफी सुकून भरा : कपिल शर्मा

मुख्यमंत्री निवास पर कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें भोपाल की खूबसूरती काफी पंसद हैं और इस शहर में शूटिंग करना काफी सुकून भरा है. उन्होंने कहा, '' न सिर्फ भोपाल एक खूबसूरत शहर है बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है. मध्य प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर काफी अनुकूल वातावरण है.''

Kapil sharma in bhopal
सीएम हाउस में कपिल शर्मा 
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कपिल शर्मा को उनकी शूटिंग के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर कपिल शर्मा के साथी कलाकार और क्रू मेंबर भी उपस्थित रहे.

    सीएम ने शेयर कीं कपिल शर्मा के साथ फोटोज

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ के फोटोज शेयर करते हुए लिखा, '' आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार श्री कपिल शर्मा जी ने आत्मीय भेंट की. कॉमेडी के क्षेत्र में आपने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश-विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं.''

      कपिल शर्मा ने मोहन यादव के पोस्ट रीट्वीट करते हुए लिखा, '' आज झीलों के शहर भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के ओजस्वी और ऊर्जावान मुख्यमंत्री आदरणीय श्री डॉ. मोहन यादव जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत आभार. महादेव हमेशा आप पर अपनी कृपा बनाये रखें.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      11 Feb 2025 By दैनिक जागरण

      फिल्म शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे कपिल शर्मा, कॉमेडी किंग ने की मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

      BHOPAL, MP

       देशके कॉमेडी किंग व एक्टर कपिल शर्मा सोमवार को भोपाल पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री और कपिल शर्मा के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल आए हैं और कुछ दिन भोपाल में ही रहेंगे.

      Kapil sharma with mp cm
      सीएम मोहन यादव ने कपिल शर्मा का किया स्वागत 
       
      भोपाल में शूटिंग करना काफी सुकून भरा : कपिल शर्मा

      मुख्यमंत्री निवास पर कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें भोपाल की खूबसूरती काफी पंसद हैं और इस शहर में शूटिंग करना काफी सुकून भरा है. उन्होंने कहा, '' न सिर्फ भोपाल एक खूबसूरत शहर है बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है. मध्य प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर काफी अनुकूल वातावरण है.''

      Kapil sharma in bhopal
      सीएम हाउस में कपिल शर्मा 
       
      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कपिल शर्मा को उनकी शूटिंग के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर कपिल शर्मा के साथी कलाकार और क्रू मेंबर भी उपस्थित रहे.

        सीएम ने शेयर कीं कपिल शर्मा के साथ फोटोज

        मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ के फोटोज शेयर करते हुए लिखा, '' आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार श्री कपिल शर्मा जी ने आत्मीय भेंट की. कॉमेडी के क्षेत्र में आपने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश-विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं.''

          कपिल शर्मा ने मोहन यादव के पोस्ट रीट्वीट करते हुए लिखा, '' आज झीलों के शहर भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के ओजस्वी और ऊर्जावान मुख्यमंत्री आदरणीय श्री डॉ. मोहन यादव जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत आभार. महादेव हमेशा आप पर अपनी कृपा बनाये रखें.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kapil-sharma-comedy-king-met-chief-minister-mohan-yadav-for/article-9969

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.