भोपाल में आज बड़े आयोजन, सीएम की बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर नजर, जानें और कहां-क्या होगा खास

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल में आज सांस्कृतिक आयोजन, IBCA प्री-समिट, सीएम मोहन यादव की समीक्षा बैठक और व्यापारी कल्याण बोर्ड चर्चा में रहेगा।

भोपाल में गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। प्रशासनिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई बड़े सरकारी इवेंट्स पूरे शहर में हो रहे हैं। सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, वहीं कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन भी लोगों को अपनी ओर खींचेंगे।

कंटेम्परेरी डांस वर्कशॉप

सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में सुबह 8 बजे से कंटेम्परेरी डांस वर्कशॉप होने जा रही है। इस बार इसकी थीम 'एमबीबीएस' रखी गई है, जहाँ युवा प्रतिभागी आधुनिक नृत्य शैली का प्रदर्शन करेंगे।

'माह का प्रदर्श'

दोपहर 12 बजे मानव संग्रहालय में 'माह का प्रदर्श' के तहत 'छाया चर्मपुतलीः राम' प्रदर्शनी शुरू होगी। यह प्रदर्शनी पारंपरिक छाया कठपुतली कला पर आधारित है और दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

73 शलाका चित्र प्रदर्शनी

इसके अलावा, जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन होगा। इससे कला प्रेमियों और विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के प्री-समिट इवेंट का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वानिकी प्रबंधन संस्थान (IIFM) ऑडिटोरियम, भोपाल में हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें जैव विविधता संरक्षण, बिग कैट संवर्धन और खासतौर पर चीता संरक्षण पर चर्चा होगी। इसके साथ ही, एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने और संरक्षण पर आधारित फिल्मों के प्रदर्शन की भी योजना है। सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से लोगों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और सुबह से ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।

वहीं मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मैराथन समीक्षा बैठक का दूसरा दिन भी जारी रहेगा। बुधवार को छह विभागों की समीक्षा के बाद, आज ऊर्जा, खाद्य और आयुष विभागों की प्रगति पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की स्थिति, लक्ष्य पूर्ति और भविष्य की कार्ययोजना पर सीधा संवाद कर रहे हैं। मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की गतिविधियां सुबह से बढ़ गई हैं। इसी बीच, राज्य सरकार ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। मुख्यमंत्री स्वयं इसके अध्यक्ष होंगे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोर्ड का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना, व्यापार को बढ़ावा देना और प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मजबूत करना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

भोपाल में आज बड़े आयोजन, सीएम की बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर नजर, जानें और कहां-क्या होगा खास

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। प्रशासनिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई बड़े सरकारी इवेंट्स पूरे शहर में हो रहे हैं। सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, वहीं कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन भी लोगों को अपनी ओर खींचेंगे।

कंटेम्परेरी डांस वर्कशॉप

सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में सुबह 8 बजे से कंटेम्परेरी डांस वर्कशॉप होने जा रही है। इस बार इसकी थीम 'एमबीबीएस' रखी गई है, जहाँ युवा प्रतिभागी आधुनिक नृत्य शैली का प्रदर्शन करेंगे।

'माह का प्रदर्श'

दोपहर 12 बजे मानव संग्रहालय में 'माह का प्रदर्श' के तहत 'छाया चर्मपुतलीः राम' प्रदर्शनी शुरू होगी। यह प्रदर्शनी पारंपरिक छाया कठपुतली कला पर आधारित है और दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

73 शलाका चित्र प्रदर्शनी

इसके अलावा, जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन होगा। इससे कला प्रेमियों और विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के प्री-समिट इवेंट का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वानिकी प्रबंधन संस्थान (IIFM) ऑडिटोरियम, भोपाल में हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें जैव विविधता संरक्षण, बिग कैट संवर्धन और खासतौर पर चीता संरक्षण पर चर्चा होगी। इसके साथ ही, एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने और संरक्षण पर आधारित फिल्मों के प्रदर्शन की भी योजना है। सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से लोगों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और सुबह से ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।

वहीं मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मैराथन समीक्षा बैठक का दूसरा दिन भी जारी रहेगा। बुधवार को छह विभागों की समीक्षा के बाद, आज ऊर्जा, खाद्य और आयुष विभागों की प्रगति पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की स्थिति, लक्ष्य पूर्ति और भविष्य की कार्ययोजना पर सीधा संवाद कर रहे हैं। मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की गतिविधियां सुबह से बढ़ गई हैं। इसी बीच, राज्य सरकार ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। मुख्यमंत्री स्वयं इसके अध्यक्ष होंगे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोर्ड का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना, व्यापार को बढ़ावा देना और प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मजबूत करना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/keep-an-eye-on-the-big-events-cms-meetings-and/article-53933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.